{"_id":"67093bdb457e4f76c90614bd","slug":"dayanand-school-team-stands-first-in-general-knowledge-competition-shimla-news-c-19-sml1001-423253-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में \nदयानंद स्कूल की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दयानंद स्कूल की टीम प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग ने कराया स्पर्धा का आयोजन
भाषण में ऑकलैंड हाउस स्कूल के वर्चस्व श्याम प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय डाक प्रदर्शनी सिम्पेक्स के समापन समारोह में मुख्य प्रधान महालेखाकार सुशील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में शिमला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शिरकत की। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन विभिन्न स्कूलों की टीमों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक स्कूल ने पहला और तीसरा स्थान हासिल किसा। डीएवी न्यू शिमला स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही प्रदर्शनी के पहले दिन हुई भाषण प्रतियोगिता में ऑकलैंड हाउस स्कूल के वर्चस्व श्याम ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि डीएवी स्कूल न्यू शिमला की पलचिन दूसरे स्थान पर रहीं।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर स्कूल की वंशिका जिंटा ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्टाम्प डिजाइन प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार की प्रतिज्ञा ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर दयानंद पब्लिक स्कूल की हर्षिता और तृतीय स्थान पर दयानंद पब्लिक स्कूल की पलक ठाकुर रहीं। इस अवसर पर जिले के 16 फिलेटलिस्टों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुशील कुमार ने डाक विभाग की इस प्रदर्शनी की सराहना की और विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश परिमंडल के डाक सेवाओं के निदेशक बिशन सिंह, शिमला मंडल के प्रवर अधीक्षक विकास नेगी, शिमला जीपीओ के प्रवर डाकपाल मनोहर लाल और शिमला मंडल के निरीक्षक राकेश कुमार मौजूद रहे।