{"_id":"58f441ca4f1c1b197447116e","slug":"david-won-mtb-himalaya-cycle-rally-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविड बने किंग ऑफ शिवालिक, जीती एमटीबी हिमालय रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेविड बने किंग ऑफ शिवालिक, जीती एमटीबी हिमालय रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 17 Apr 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमटीबी हिमालय साइकिल रेस के दूसरे दिन शिमला के डेविड ने रविवार को स्टेज टू में भी अपनी बढ़त बनाए रखी। डेविड ने दूसरे दिन रेस को कुल 6 घंटे 39 मिनट में पूरा कर लिया। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश राणा को 6 घंटे 42 मिनट और इसैक राय को 6.45 घंटे लग गए।
विज्ञापन
दूसरे दिन की रेस को ग्राम पंचायत कोटी के अध्यक्ष हीरानंद शांडिल्य ने रवाना किया। स्टेज टू की रेस में साइकिलिस्ट चायल और कुफरी होते हुए कुल 57 किलोमीटर का सफर किया। शिमला ने सिटी चैंपियनशिप अवार्ड पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन
वहीं रेस के दौरान स्टूडेंट कैटेगरी में अक्षित गौड़, ओपन महिला में सारा एप्पेल्ट, ओपन पुरुष में डेविड, ओपन मास्टर्स में स्टीव व्हिटकांब और डबल टीम में अतुल चौहान व कुनाल ने जीत हालिस की। इस साइकिल रेस में देश के 20 शहरों सहित छह देशों के 130 साइकिलिस्ट भाग लिया।
विज्ञापन
साइकिल रेस का आयोजन हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) ने किया था।