{"_id":"701e5acab32a6ac312ad55b383615488","slug":"davani-industrial-area-baddi-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवनी में लगेंगे उद्योग, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवनी में लगेंगे उद्योग, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के पास ही दवनी में एक और इंडस्ट्रियल एरिया विकसित हो रहा है। उद्यमियों ने भी इस क्षेत्र में उद्योग लगाने की पहल की है। यहां प्लाट बिकने भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
कारखाना मालिकों की रुचि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह प्लाट तय कीमतें से अधिक पर बिक रहे हैं। आने वाले दिनों में दवनी में उद्योग लगने से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
विज्ञापन
साथ ही अन्य काम धंधों को भी गति मिलेगी। विश्वव्यापी मंदी और विशेष औद्योगिक पैकेज समाप्त होने के बाद भी उद्यमियों ने बद्दी में औद्योगिक इकाई लगाने की पहल की है। इस संदर्भ हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम ने औद्योगिक प्लाटों की बोली रखी थी।
विज्ञापन
इसमें चार उद्यमियों ने जमीन खरीद सौदे को फाइनल कर दिया है। इस औद्योगिक नीलामी से विकास निगम को डेढ़ करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ है।
विभाग के अधिशासी अभियंता मोहिंद्र जरियाल ने चार प्लाट और छह दुकानें बिकने की पुष्टि की है। बताया कि चारों प्लाट करीब एक करोड़ में बिके हैं। छह दुकानें पचास लाख में बिकी।
तीन प्लाट निर्धारित रेट से अधिक बिके। उन्होंने बताया दुकानों के रेट 4 लाख सरकारी बोली थी। बद्दी की दुकान सबसे अधिक 10 लाख 70 हजार और दवनी में सबसे कम 7 लाख 11 रुपये में बिकी। सभी दुकानें पचास लाख में बिकी है। विभाग को एक करोड़ 52 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
उद्यमियों को धारा 118 के पेच से मिलेगी राहत- औद्योगिकी क्षेत्र बद्दी से 9 किमी दूर विकास निगम ने सुनियोजित औद्योगिक क्षेत्र दवनी का निर्माण किया है।
यहां पर औद्योगिक निवेशकों के लिए हर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यहां पर प्लाट लगाने वाले उद्यमी को धारा 118 के फेर से नहीं गुजरना पड़ता है।
बद्दी में निवेश करने के पीछे तर्क रहता है कि यहां पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध होती है। कानून व्यवस्था की भी स्थिति संतोषजनक है।
धारा 118 के तहत कृषक भूमि की शर्त तय होती है। इसमें वही व्यक्ति हिमाचल में जमीन खरीद सकता है जो यहां कृषि का कार्य करता हो।
लेकिन इस पेच से भी यहां राहत दी गई। उम्मीद जताई जा रही है कि दवनी में इन तमाम सुविधाओं के चलते यहां जल्द और औद्योगिक क्षेत्र रुख करेंगे तथा हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।