फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dault park opend before 15 may

Shimla News: दौलत सिंह पार्क 15 मई तक हो जाएगा तैयार

Thu, 27 Apr 2023 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dault park opend before 15 may
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क आम जनता के लिए 15 मई तक खुल जाएगा। नगर निगम ने पार्क का मरम्मत कार्य 60 फीसदी पूरा कर लिया है। 43 लाख रुपये की लागत से पार्क का कायाकल्प किया जा रहा है।


आजकल पार्क में टाइलें लगाने का काम चला हुआ है। इसमें सिम पोलो टाइलें लगाई जा रही हैं। वहीं लोगों को पहले की तरह पार्क में बैठने के लिए चार से पांच बेंचों की सुविधा भी मिलेगी। अब पार्क में एंट्री गेट और रेलिंग नहीं होगी। रिज मैदान से सीधा पार्क में प्रवेश किया जा सकेगा। पहले पार्क में प्रवेश के लिए पांच रुपये का शुल्क देना पड़ता था लेकिन स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बीते वर्ष इसे लोगों के लिए निशुल्क कर दिया था। अब पार्क रिज मैदान का ही हिस्सा होगा। नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि 15 मई तक पार्क मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। काम पूरा होते ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article