फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Daughters' hands are turning yellow due to the offerings of Kirtan-Jagran, Shehnai is playing

Himachal: कीर्तन-जागरण के चढ़ावे से बेटियों के हाथ हो रहे पीले, बज रही शहनाई, जानें पूरा मामला

Mon, 07 Apr 2025 01:18 PM IST
Krishan Singh पंकज तन्हा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
पंकज तन्हा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Apr 2025 01:18 PM IST
सार

खास बात यह है कि वे बिना धर्म और जाति देखे जरूरतमंद परिवारों की लड़की की शादी में आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Daughters' hands are turning yellow due to the offerings of Kirtan-Jagran, Shehnai is playing
रामकिशन शर्मा अपने साथियों के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

आज के दौर में चंद कट्टर मजहबी सोच वाले लोग जहां धार्मिक कार्यक्रमों की आड़ में नफरत फैलाने का काम करते हैं। वहीं, नाहन के कच्चा टैंक क्षेत्र के रामकिशन शर्मा भी हैं, जिन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों को जरूरतमंद लड़कियों की शादी में सहयोग देने का जरिया बनाया हुआ है। खास बात यह है कि वे बिना धर्म और जाति देखे जरूरतमंद परिवारों की लड़की की शादी में आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। 40 साल पहले रामकिशन नाहन फाउंड्री से रिटायर्ड हुए। उनके मित्र मनमोहन ने मनमोहन एंड पार्टी बनाई थी। यह पार्टी जागरण, कीर्तन और भजन करवाती है। करीब 20 साल पहले मनमोहन की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

इसके बाद पार्टी की बागडोर रामकिशन शर्मा के हाथों में आ गई। उन्होंने 20 साल पहले जागरण और दूसरे धार्मिक आयोजनों से आर्थिक मदद देने की शुरूआत की। इस सोच के साथ शुरू हुई समाजसेवा। जब भी रामकिशन पास आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की ओर से लड़की की शादी में आर्थिक सहयोग देने की फरियाद आती है, वे टीम के सदस्यों से सलाह कर जागरण या कीर्तन का आयोजन करते हैं। ऐसे में उस कार्यक्रम में खर्चे निकालकर जो भी पैसा, गहने, वस्त्र या दूसरी सामग्री इकट्ठी होती है, वे लड़की के परिजनों को दे देते हैं। कार्यक्रम में लड़की के परिजन खुद मौजूद रहते हैं और वही सामग्री एकत्रित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल में रामकिशन शर्मा अपनी पार्टी के माध्यम से धार्मिक आयोजन करवाकर अब तक 51 लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद दे चुके हैं। इनमें कई मुस्लिम लड़कियां भी शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में इनके सहयोगी शिवांश, राजेश, नरेंद्र कुमार, संजू अग्रवाल, शशांक शर्मा और कार्तिक धीमान पूरा सहयोग दे रहे हैं। सभी धार्मिक कार्यक्रम इनके सहयोग से ही पूरे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

रामकिशन शर्मा ने बताया कि उनकी पार्टी हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में कार्यक्रम करती है। जब भी शादी वाले परिवार के जरूरतमंद लोग उनसे आर्थिक सहयोग की मांग करते हैं। वे जागरण या कीर्तन का आयोजन करते हैं। उसमें जो भी नकद राशि, गहने, वस्त्र या दूसरी सामग्री देवी मां के चरणों में अर्पित की जातो है, वे लड़की के परिवार को सौंप दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed