{"_id":"27f7ed4cabfdcead1792c063b184a3a5","slug":"daughter-in-law-rape-case-at-bilaspur-10-years-imprisonment-to-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में घुसकर बहू से किया था रेप, मिली 10 साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में घुसकर बहू से किया था रेप, मिली 10 साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 26 Dec 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू को अकेला पाकर जबरदस्ती उसके कमरे में घुसकर रेप करने वाले शख्स को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। यह सनसनीखेज मामला करीब एक साल पहले का है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश घुमारवीं योगेश जस्वाल की अदालत ने बहू के साथ दुराचार का अभियोग साबित होने पर ससुर को दस वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
दोषी को दस हजार रुपये जुर्माना भी भरना होगा। जुर्माना नहीं देने की सूरत में छह महीने अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जिला उप न्यायवादी संदीप अत्री ने अदालत में इस मामले की पैरवी की। 13 गवाह और दलीलों के आधार पर अदालत ने यह सजा मुकर्रर की। महिला ने 10 सितंबर 2014 को घुमारवीं थाना में दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि नौ सितंबर 2014 को ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ दुराचार किया। महिला के अनुसार पति पेशे से ड्राइवर है और वह घर पर अकेली रहती है। रिश्ते में उसका ससुर उसके पति की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर उसके कमरे में घुसा और उससे दुराचार किया।
विज्ञापन
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी वह तीन-चार बार उससे दुराचार कर चुका है। पुलिस ने घुमारवीं थाना में ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिला उप न्यायवादी संदीप अत्री ने बताया कि मामले की पैरवी करते हुए अदालत में 13 गवाह पेश किए।