फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Data Science, Analyst course will start at IIT Mandi Himachal, MoU signed

MoU Signed: हिमाचल के आईआईटी मंडी में शुरू होगा डाटा साइंस, एनालिस्ट का कोर्स

Mon, 23 May 2022 09:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 May 2022 09:18 PM IST
सार

आईआईटी मंडी के साथ मिल कर एनएसडीसी बाजार की मांग के अनुसार आवश्यक प्रशिक्षण प्रोग्राम का डिजाइन और कांसेप्ट तैयार करेगा। नई दिल्ली में इस करार पर आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर और एनएसडीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी कार्यवाहक सीईओ वेद मणि तिवारी ने हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन
Data Science, Analyst course will start at IIT Mandi Himachal, MoU signed
आईआईटी मंडी । - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में अब युवा डाटा साइंस और डाटा एनालिस्ट के डिजिटल कोर्स कर सकेंगे। इस संदर्भ में भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) की नोडल एजेंसी राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के साथ आईआईटी मंडी का एमओयू साइन हुआ है। खास बात यह है कि इन कोर्स को शुरू करने से पहले आईआईटी मंडी के साथ मिल कर एनएसडीसी बाजार की मांग के अनुसार आवश्यक प्रशिक्षण प्रोग्राम का डिजाइन और कांसेप्ट तैयार करेगा।

विज्ञापन


नई दिल्ली में इस करार पर आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर और एनएसडीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी कार्यवाहक सीईओ वेद मणि तिवारी ने हस्ताक्षर किए। आईआईटी के निदेशक ने बताया कि एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में आईआईटी मंडी उम्मीदवारों के विभिन्न वर्गों के लिए डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल डिजाइन और कोर्स शुरू करने की सुविधा प्रदान करेगा। इन कोर्सों में कैसे एडमिशन ली जा सकती है। इसकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। डाटा साइंस आंकड़ों का विश्लेषण कर उनसे जानकारी निकालने का विज्ञान है। यह कंप्यूटर विज्ञान का एक भाग है।
विज्ञापन


डाटा एनालिस्ट 
डाटा एनालिस्ट यानी डाटा सहेजने के एक्सपर्ट। टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से आज बिजनेस का काम जितना आसान हो गया है, उतना ही उसका डाटा बढ़ गया है। ऐसे में इस डाटा को सहेजने और उसका सही तरीके से विश्लेषण करना काफी चुनौतीपूर्ण काम होता जा रहा है। डाटा एनालिस्ट इन्हीं चुनौतियों से निपटने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी मंडी के निदेशक के अनुसार डाटा साइंस से जुड़े विशेषज्ञों की मांग आज हर तरफ है। ई-कॉमर्स, सोशल साइट्स, सर्च इंजन, मैपिंग और सरकारी विभाग में भी डाटा एनालिस्ट की मांग लगातार बढती जा रही है। शुरूआत में  वेतनमान 15,000 से 30,000 रुपये प्रतिमाह हो सकता है। किसी भी बड़ी कंपनी में एक से दो लाख रुपये वेतन भी मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed