फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Darang hill of Himachal is spewing fire

हे भगवान! हिमाचल की ये पहाड़ी उगल रही है आग

Tue, 03 Jun 2014 12:14 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
Darang hill of Himachal is spewing fire

कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र के तहत दरंग की पहाड़ियों से एक बार फिर आग की लपटें निकलने लगी हैं। सोमवार देर शाम फिर यहां आग की लपटे निकलना शुरू हो गईं। लोग आग देखकर सहम गए हैं।

विज्ञापन


लोग चिंता में हैं कि कहीं पहाड़ी ज्वालामुखी की तरह न फट जाए। इसी बात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले करीब एक हफ्ते से इस पहाड़ी से रहस्यमय गर्म हवाएं भी निकल रही हैं।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को तो यहां आग की लपटें निकलना शुरू हो गई। इसका पता चलते ही स्थानीय पंचायत प्रधान वेद प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पहाड़ी से आग की लपटें निकल रही हैं। यह लपटें करीब चार से पांच फुट ऊंची थी। फिलहाल स्थानीय प्रशासन को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले हुआ था विस्फोट

Darang hill of Himachal is spewing fire

लोगों के अनुसार दरंग के वार्ड गदियाड़ा से 300 मीटर दूर इस क्षेत्र में एक हफ्ते पहले एक विस्फोट हुआ था। इसके बाद एक पदार्थ निकला था। प्रथम दृष्टि इसको लावा भी कहा जा रहा था। इस तरह का पदार्थ ज्वालामुखी विस्फोट से ही निकलता है।

साथ ही इस स्थान के चार से पांच फुट एरिया में छेद हो गए थे। इससे गर्म हवाएं निकल रही हैं। सूचना मिलने के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर इसकी रिपोर्ट राज्य भूविज्ञान विभाग को दी थी।

वहीं, विभाग ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को गर्म हवाओं की जगह आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। वहीं, ग्राम पंचायत दरंग के लोग गर्म हवाओं की जगह निकलने वाली आग की लपटों से सहम गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed