फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dalai lama said kangra is my permanent residence i will never go to china

दलाईलामा: चीन लौटने का सवाल ही नहीं, कांगड़ा ही मेरा स्थायी निवास

Mon, 19 Dec 2022 09:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/गगल(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/गगल(कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Dec 2022 09:09 PM IST
सार

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर पूछे सवाल पर दलाईलामा ने कहा कि  यूरोप, अफ्रीका और एशिया में अब चीजें सुधर रही हैं। अब चीन ने भी बेहद लचीला रुख अपनाया है।

विज्ञापन
dalai lama said kangra is my permanent residence i will never go to china
गगल हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते दलाईलामा। - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरा चीन लौटने का सवाल ही पैदा नहीं होता। मैं भारत को पसंद करता हूं। पंडित नेहरू की पसंद कांगड़ा ही अब मेरा स्थायी निवास है। मैं इस जगह को बेहद पसंद करता हूं। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा ने सोमवार दिल्ली जाते समय गगल हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।  

विज्ञापन


तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि  यूरोप, अफ्रीका और एशिया में अब चीजें सुधर रही हैं। अब चीन ने भी बेहद लचीला रुख अपनाया है। सेहत से जुड़ी दिक्कतों और दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि उनके बायें कंधे में हल्का सा दर्द है। उनकी सेहत को लेकर कोई बड़ी दिक्कत नहीं है। मैं अपने स्वास्थ्य चेकअप के लिए जा रहा हूं, मुझे कोई शारीरिक परेशानी नहीं है। 
विज्ञापन


तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा सोमवार सुबह अपने मैक्लोडगंज स्थित आवास से दिल्ली के लिए निकले। उनके कार्यक्रम के अनुसार वह 2-3 दिन दिल्ली रुकेंगे। इस दौरान अहम बैठकों में भाग लेने के साथ अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसी दौरान वह दिल्ली में अपना हेल्थ चेकअप करवाएंगे। इसके बाद वह बोधगया में प्रवचन के लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बौद्ध स्थलों में जोड़ा जाए गगल हवाई अड्डा : दलाईलामा
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने दिल्ली जाने से पूर्व गगल एयरपोर्ट के निदेशक धरेंद्र सिंह से बातचीत के दौरान कहा कि एयरपोर्ट को शीघ्र औरंगाबाद जैसे बौद्ध महत्व से जुड़े स्थलों से जोड़ा जाना चाहिए। दलाईलामा ने एयरपोर्ट पर आध्यात्मिक ग्रंथों को रखने का भी आग्रह किया। वहीं, हवाई अड्डा निदेशक ने कहा कि वह इस बारे में अपने स्तर पर दिल्ली मुख्यालय में बात करेंगे। निदेशक और दलाईलामा के बीच 30 मिनट चली इस बातचीत में महामहिम ने बचपन की कई यादें ताजा कीं।


29 दिसंबर से बोध गया में प्रवचन देंगे तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा दिसंबर महीने के अंत में तीन दिवसीय बिहार यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान दलाईलामा बोध गया के कालचक्र प्रवचन मैदान में ‘नागार्जुन के बोधिचित्त पर भाष्य’ पर प्रवचन देंगे। कार्यक्रम में दलाईलामा के दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों से उनके अनुयायी भाग लेंगे। वहीं, नववर्ष के अवसर पर कालचक्र प्रवचन मैदान में दलाईलामा की दीर्घायु के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed