फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dalai Lama said I am clear in my dreams, I will live till more than 100 years of age

धर्मशाला: दलाई लामा बोले- मेरे सपनों में स्पष्ट, 100 साल से अधिक आयु तक जीवित रहूंगा

Wed, 12 Jun 2024 11:02 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jun 2024 11:02 AM IST
सार

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि मेरे सपनों में स्पष्ट है कि मैं 100 साल से अधिक जिऊंगा। मेरे कंधों पर जो देव विराजमान हैं वे भी यही कहते हैं। 

विज्ञापन
Dalai Lama said I am clear in my dreams, I will live till more than 100 years of age
तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : संवाद

विस्तार

तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि मेरे सपनों में स्पष्ट है कि मैं 100 साल से अधिक जिऊंगा। मेरे कंधों पर जो देव विराजमान हैं वे भी यही कहते हैं।   दलाई लामा ने यह बात मुख्य तिब्बती बौद्ध विहार मैक्लोडगंज में भारत में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए), मेंचीखांग के पूर्व कर्मचारियों और पूर्व सुरक्षा कर्मियों की ओर से उनकी दीर्घायु के लिए आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान कही। दलाई लामा ने कहा कि मेरे तिब्बती साथी जो इस समय कठिन दौर से गुजर रहे हैं उनकी प्रार्थनाओं की वजह से मैं स्वस्थ हूं। बौद्ध धर्म के दर्शन के लिए काफी हद तक काम किया और आगे भी करता रहूंगा।

विज्ञापन


बुद्ध के संकेत हैं कि मैं 100 वर्ष से अधिक वर्षों तक रहूंगा, इसलिए आप सभी खुशी से रहें। प्रार्थना सभा में आए लोगों से दलाई लामा ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात है कि हम सभी भगवान बुद्ध के शिष्य हैं।   उन्होंने हमेशा बौद्ध चित्त और शून्यता का अभ्यास किया है। इसलिए जितना हो सके बौद्ध चित्त और शून्यता का अभ्यास करते रहें। इससे लाभ मिलता है।   दलाई लामा ने कहा कि मैं रोजाना इसका अभ्यास करता हूं। हमारी प्रार्थना में भी इसका अभ्यास प्रमुख होता है। पुण्य और जनहित के कार्यों के लिए भी यह जरूरी है। आज लोग बौद्ध धर्म के प्रति ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। दलाई लामा ने अनुयायियों से कहा कि आज आपने जो प्रार्थना की है इसमें काफी श्रद्धा थी। जब हम प्रार्थना करते हैं तो उस समय पैसे चढ़ाने से अच्छा है कि शून्यता का अभ्यास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed