फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dairy Excellence Center will be built in Basal Una himachal,, robots will look after animals, MoU signed between India Denmark during pm visit

डेयरी उत्कृष्टता केंद्र: हिमाचल के बसाल में डेनमार्क की तकनीक से तैयार रोबोट करेंगे पशुओं की देखरेख, एमओयू साइन

Thu, 05 May 2022 01:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 May 2022 01:51 AM IST
सार

बसाल में डेनमार्क सरकार की सहायता से डेयरी उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में डेनमार्क दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस केंद्र में पशुओं की देखरेख रोबोट करेंगे। 

विज्ञापन
Dairy Excellence Center will be built in Basal Una himachal,, robots will look after animals,  MoU signed between India Denmark during pm visit
डेयरी उत्कृष्टता केंद्र(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बसाल में डेनमार्क सरकार की सहायता से डेयरी उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में डेनमार्क दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस केंद्र में पशुओं की देखरेख रोबोट करेंगे। ये रोबोट डेनमार्क की तकनीक से तैयार होंगे। 44.12 करोड़ रुपये से बनने वाला यह केंद्र उत्तर भारत का पहला डेयरी उत्कृष्टता केंद्र होगा। केंद्र में अन्य कार्यों के लिए भी आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल होगा।   

विज्ञापन


इस केंद्र में सभी कार्य पूर्ण रूप से स्वचालित होंगे। गायों से दूध निकालने से लेकर उनकी साफ-सफाई, गोबर उठाना आदि सभी कार्य रोबोट करेंगे। यहां पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन में प्रशिक्षण की भी सुविधा मिलेगी। प्रदेश में उच्च नस्ल की गायें उपलब्ध करवाने, दूध उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को पशुपालन संबंधी आधुनिक प्रशिक्षण देने के लिए यहीं पर डेनमार्क सरकार की सहायता से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना भी की जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्र ने राज्य को दिए 12.92 करोड़ रुपये 
44.12 करोड़ रुपये से स्थापित होने वाले डेयरी उत्कृष्टता केंद्र के लिए केंद्र सरकार ने 12.92 करोड़ की राशि प्रदेश सरकार को उपलब्ध करवा दी है। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बसाल में बनने वाले डेयरी उत्कृष्टता केंद्र के लिए डेनमार्क सरकार तकनीकी सहायता देगी। ऊना ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए यह एक बड़ी सौगात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed