फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dadasaheb Phalke Best Actress TV Award for Gohar Ki Chandni

Mandi News: गोहर की चांदनी को दादा साहेब फालके बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड

Mon, 06 Feb 2023 06:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Feb 2023 06:30 PM IST
सार

धारावाहिक में बेहतरीन अदाकारी के लिए मंडी के गोहर से संबंध रखने वाली अभिनेत्री चांदनी शर्मा को दादा साहेब फालके टीवी अवार्ड से नवाजा गया है। रविवार देर रात सेंटाक्रूज स्थित ताज होटल में हुए अवार्ड शो में उन्हें यह सम्मान मिला।

विज्ञापन
Dadasaheb Phalke Best Actress TV Award for Gohar Ki Chandni
चांदनी को दादा साहेब फालके बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनी टीवी के ‘कामना’ धारावाहिक में बेहतरीन अदाकारी के लिए मंडी के गोहर से संबंध रखने वाली अभिनेत्री चांदनी शर्मा को दादा साहेब फालके टीवी अवार्ड से नवाजा गया है। रविवार देर रात सेंटाक्रूज स्थित ताज होटल में हुए अवार्ड शो में उन्हें यह सम्मान मिला। इस दौरान टीवी इंडस्ट्री से जाने माने लोग मौजूद रहे। चांदनी ने बताया कि यह सम्मान पाकर भविष्य में अधिक बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। कामना’ धारावाहिक में अपने किरदार आकांक्षा के बारे में उन्होंने कहा कि यह किरदार निभाते समय लगता ही नहीं कि मैं एक्टिंग कर रही है। इसका बहुत सा श्रेय लेखकों को जाता है, जिन्होंने इतनी खूबसूरती से आकांक्षा के किरदार को गढ़ा है। यह रील किरदार मेरी रियल जिंदगी से मेल खाता है। आकांक्षा और मैं, दोनों एक ही शहर से हैं जो अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। मुझे एक बेहतर जिंदगी का अनुभव करने की ख्वाहिश थी और इसलिए मैं अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आ गई। आकांक्षा के साथ भी कुछ ऐसा ही है।

विज्ञापन


चांदनी शर्मा हिमाचल के मंडी जिला के गोहर से संबंध रखती है। उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत नेटवर्किंग से की थी। 2014 में उन्हें भारतीय राजकुमारी विजेता 2014 के खिताब से नवाजा गया। इसके बाद उन्हें मिस टूरिज्म इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ड्रीम गर्ल ऑफ द ईयर इंटरनेशनल 2015 से टाइटल से सम्मानित किया गया। चांदनी इसके बाद कुछ वर्षों तक नेटवर्किंग उद्योग में सक्रिय रही। 2019 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू डार्क लाइट से किया। इस फिल्म में उन्होंने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई। 2020 में चांदनी ने टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू सीरियल ‘इश्क में मरजावां 2’ से किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed