फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dabur and Tata products in ration dipos in himachal pradesh at ten percent discount

Himachal Pradesh: राशन डिपुओं में शहद, ग्लूकोज के साथ हींग और दंत मंजन भी मिलेगा

Tue, 19 Jul 2022 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Jul 2022 10:33 AM IST
सार

राशनकार्ड उपभोक्ताओं को यह सामान एमआरपी से 10 फीसदी कम रेट पर उपलब्ध होगा। यानी 100 रुपये की वस्तु 90 रुपये में उपलब्ध होगी। टाटा और डाबर कंपनी को सामान की लिस्ट भी जारी की गई है।

विज्ञापन
Dabur and Tata products in ration dipos in himachal pradesh at ten percent discount
डाबर इंडिया लिमिटेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में अब शहद, ग्लूकोज से लेकर दंत मंजन और डाबर तेल सहित अन्य रोजमर्रा वस्तुएं उपलब्ध होंगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने डाबर और टाटा कंपनी के अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन के लिए पत्र जारी किया है। दोनों कंपनियों से सिक्योरिटी जमा करने की बात कही गई है। एक सप्ताह में इन्हें हिमाचल में रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध करवाने को कहा है। 

विज्ञापन

 

राशनकार्ड उपभोक्ताओं को यह सामान एमआरपी से 10 फीसदी कम रेट पर उपलब्ध होगा। यानी 100 रुपये की वस्तु 90 रुपये में उपलब्ध होगी। टाटा और डाबर कंपनी को सामान की लिस्ट भी जारी की गई है।

विज्ञापन

 

डाबर कंपनी हिमाचल में ग्लूकोज, चूरण, हींग, रेड जैल, डाबर हनी, हाजमोला कैंडी, दंत मंजन, ट्रूथ ब्रश, डाबर तेल, कोको नेट की सप्लाई करेगी। टाटा कंपनी चाय और मसालों की सप्लाई करेगी। दोनों कंपनियों को आटा, सूजी की सप्लाई करने के लिए भी कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खाद्य आपूर्ति निगम का कहना है कि उपभोक्ताओं की मांग के मुताबिक कंपनियों से सामान मंगवाया जाएगा। उपभोक्ता डिपो होल्डर के पास जरूरत की वस्तुओं के नाम नोट करा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि खाद्य आपूर्ति निगम ने बीओडी की बैठक में कंपनियों से सस्ता सामान उपलब्ध करवाने के फैसले को स्वीकृति दी थी। अब इसे निगम अधिकारियों की ओर से सिरे चढ़ाया जा रहा है। 


 

उधर, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने बताया कि बाजार मूल्य से सस्ता सामान उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। कंपनियां एमआरपी से 10 फीसदी कम रेट पर सामान देने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed