फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyclists reached Manali after completing a journey of 700 kilometers giving the message of keeping the Himalay

Kullu News: हिमालय को स्वच्छ रखने का संदेश लेकर 700 किलोमीटर का सफर पूरा कर मनाली पहुंचे साइकिलिस्ट

Mon, 02 Oct 2023 09:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)/शिमला
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 09:38 PM IST
सार

सोमवार को स्पिति के कुंजम दर्रा, हिक्कम होते हुए चार साइकिलिस्ट का दल मनाली पहुंचा। हिडिंबा मंदिर में दर्शन करने के बाद इस अभियान को विराम दिया गया। 

विज्ञापन
Cyclists reached Manali after completing a journey of 700 kilometers giving the message of keeping the Himalay
700 किलोमीटर का सफर पूरा कर मनाली पहुंचे साइकिलिस्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

पैडल टू थीम को लेकर शिमला से शुरू हुआ साइकिलिंग अभियान मनाली में संपन्न हो गया है। सोमवार को स्पिति के कुंजम दर्रा, हिक्कम होते हुए चार साइकिलिस्ट का दल मनाली पहुंचा। हिडिंबा मंदिर में दर्शन करने के बाद इस अभियान को विराम दिया गया। 24 सितंबर को शिमला में राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया था। हिमालय को स्वच्छ रखने का संदेश देने और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से निकले दल ने 700 किलोमीटर की यात्रा के दौरान हीलिंग हिमालयाज नामक संस्था के साथ मिलकर सफाई अभियान भी चलाया। शिमला से किन्नौर, स्पिति होते हुए दल कुंजम दर्रा, अटल टनल पार कर रविवार दोपहर को मनाली पहुंचा। माता हिडिंबा के दर्शन करने के बाद इस अभियान को संपन्न किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस दल में तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव संदीप कुमार, ऊना के होटल कारोबारी राजेंद्र मनन, कारोबारी जसवीर सिंह, मंडी के जसप्रीत पाल शामिल रहे। यह दल पिछले साल मनाली से कारगिल तक साइकिल पर सफर कर चुका है। दल के राजेंद्र और जसवीर 60 वर्ष के हैं। इस उम्र में भी उनमें गजब का जज्बा देखने को मिला। जसप्रीत पॉल का सितंबर 2020 से शुरू हुआ साइकिलिंग का यह सफर 2 मई 2023 तक 15,585 किलोमीटर तक पहुंच चुका है और इसमें उन्होंने साइकिलिंग के माध्यम से  3,40,540 मीटर ऊंचाई को हासिल किया है जो कि इतने कम समय में प्रदेश में अबतक की सबसे अधिक ऊंचाई है। विशेष सचिव संदीप कुमार ने बताया कि उनका अभियान सफल रहा। युवाओं को फिटनेस का संदेश देने, इको टूरिज्म को बढ़ावा और हिमालय को स्वच्छ रखना इस अभियान का उद्देश्य रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल रैली से वन्यप्राणी सरंक्षण का दिया संदेश

 72वें वन्यप्राणी सप्ताह का साइकिल रैली के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान लोगों को वन्यप्राणी सरंक्षण का संदेश दिया गया। वन्यप्राणी अभ्यारण छराबड़ा से शिमला वाटर कैचमेंट तक करीब 7 किलोमीटर तक साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली में संजौली कॉलेज, आरकेएमवी और ढली स्कूल के छात्रों के अलावा पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख राजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि वन्यप्राणियों और वनों के संरक्षण के लिए आम लोगों को जागरूक करना जरूरी है। वन्यप्राणी सप्ताह के आयोजन का मकसद भी लोगों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग अनिल ठाकुर ने बताया कि 2 से 8 अक्तूबर तक मनाए जा रहे वन्यप्राणी सप्ताह के तहत ‘विकास एवं वन्यजीव मार्ग’ विषय पर निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, नारा लेखन और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस मौके पर राइजर समूह की ओर से वन्यप्राणी सप्ताह 2023 विषय पर समूह गान एवं लघु नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अरण्यपाल पुष्पेंद्र राणा, उपअरण्यपाल वन्यप्राणी मंडल शिमला एन रविशंकर, वन परिक्षेत्र अधिकारी गणपत वर्मा, हुकम ठाकुर, सह आचार्य कार्तिक चौहान, राजेश आजाद, मीना सांख्यान, सहायक आचार्य अमित शर्मा सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मीडिया वर्कशाप आज
वन्यप्राणी सप्ताह के तहत मंगलवार को वन मुख्यालय में एपीसीसीएफ अनिल ठाकुर मीडिया वर्कशॉप को संबोधित करेंगे। 4 अक्तूबर को मुख्यालय में वन्यजीव अध्ययन पर सेमीनार होगा। 5 को सीपीआरआई सभागार में अंतर विद्यायल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 6 को वन्यजीव फोटोग्राफी वर्कशॉप, 7 को मिनी मैराथन और 9 अक्तूबर को गेयटी थियेटर में समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed