{"_id":"63e2698316f11d1dcf4293e6","slug":"cyber-criminals-cheated-rs-72-lakh-from-chamba-person-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: साइबर अपराधियों ने चंबा के व्यक्ति को लगाया 72 लाख का चूना, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: साइबर अपराधियों ने चंबा के व्यक्ति को लगाया 72 लाख का चूना, जानें पूरा मामला
Wed, 08 Feb 2023 11:11 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:11 AM IST
सार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध भूपिंद्र नेगी ने साइबर ठगी के इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है। अपराधी लोगों को ठगने में नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
विज्ञापन
साइबर अपराध(सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉटरी का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने चंबा जिला निवासी छांगा राम को 72 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। पीड़ित ने साइबर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साइबर पुलिस ने बताया कि पहले अपराधियों ने छांगा राम को 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने के नाम पर फोन किया। इसके बाद पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज भेजे। लॉटरी के नाम पर पीड़ित को बार-बार फोन करते रहे। कहा गया कि पहले कुछ पैसे जमा कराने होंगे, उसके बाद लॉटरी की पूरी रकम खाते में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
पीड़ित साइबर अपराधियों की बातों में आ गया और अकाउंट में पैसे भेजने शुरू कर दिए। करीब 200 बार पीड़ित ने बैंक जाकर और गूगल पे से साइबर अपराधियों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए। पीड़ित ने बताया कि अपराधियों की बातों में आकर उसने 72 लाख रुपये उनके बताए अकाउंट में डाल दिए। उसने अपनी जीवन की सारी जमापूंजी और रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर शातिर के अकाउंट में डाल दिए। छांगा राम ने पुलिस को बताया कि जिसे पैसे भेजे हैं, वह अपना नाम संदीप बताता था।
विज्ञापन
पीड़ित ने जब अपने साथियों से आपबीती सुनाई तो पता चला कि उसे ठगा गया है। इस पर पीड़ित ने शिमला साइबर थाने में शिकायत की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध भूपिंद्र नेगी ने साइबर ठगी के इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है। अपराधी लोगों को ठगने में नए-नए तरीके अपना रहे हैं। लोग साइबर अपराधियों के झांसे में न आए, इसको लेकर बार-बार एडवाइजरी जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड से साइबर अपराधी सक्रिय होकर ठगी की इन वारदातों को अंजमा दे रहे हैं।
विज्ञापन