फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cyber cell himachal pradesh advisory for public after Twitter Accounts Of Barack Obama Jeff Bezos Bill Gates Hacked By Hackers

दुनिया के दिग्गजों के अकाउंट हैक, हिमाचल में साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 16 Jul 2020 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Jul 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
cyber cell himachal pradesh advisory for public after Twitter Accounts Of Barack Obama Jeff Bezos Bill Gates Hacked By Hackers
हैकर (फाइल फोटो) - फोटो : Lifewire

दुनिया की दिग्गज हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद हिमाचल में साइबर सेल ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल ने कहा कि आमतौर पर लोग अपने नाम, जन्म तारीख और मोबाइल नंबर को पासवर्ड रख लेते हैं, हैकर आसानी से ऐसे पासवर्ड को ब्रेक कर लेते हैं।  संदीप धवल ने कहा कि लोगों को अल्फा न्यूमैरिक पासवर्ड रखना चाहिए।

विज्ञापन


इसमें अल्फाबेट, स्पेशल करेक्टर और नंबर का कंबीनेशन होना चाहिए। लोगों को समय समय पर पासवर्ड बदलते रहना चाहिए। पासवर्ड बनाते समय उसमें नाम इत्यादि को बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पासवर्ड को कहीं लिखने की बजाय इसे याद करके रखें। वहीं अपने कंप्यूटर सिस्टम में एंटीवायरस जरूर रखें। अपनी ईमेल पर अज्ञात सोर्स से आए किसी लिंक को क्लिक न करें न ही उसे आगे किसी को फॉरवर्ड करें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार रात को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, अमेजन सीईओ जेफ बेजोस, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क सहित दुनिया के कई दिग्गजों के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया। इसके बाद कई घंटों तक ट्विटर ने ब्लू टिक वाले सभी अकाउंट को बंद कर दिया। अकाउंट हैक करने के बाद सभी अकाउंट्स से ट्वीट कर बिटकॉइन के रूप में पैसा मांगा जा रहा था। हालांकि इस मुश्किल को फिलहाल दूर कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed