फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Currency Ban, Helpline Number for help.

नोटबंदी से हो रही है परेशानी तो यहां करें संपर्क, तुरंत मिलेगी मदद

Wed, 23 Nov 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Nov 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
Currency Ban, Helpline Number for help.

नोटबंदी से परेशान पब्लिक की मदद के लिए अब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण आगे आया है। पैरा लीगल वॉलंटियर्स बैंक के बाहर हेल्प डेस्क लगाएंगे। नोट बदलने, निकालने और जमा करने के लिए फार्म भरने से लेकर लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी देंगे।

विज्ञापन


दूसरों की ओर से लेनदेन करने के विधिक प्रभावों से अलर्ट करेंगे। प्राधिकरण ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। लोग 0177 2623862, 2626862, 2624862 और राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 15100, हेल्पलाइन नंबर 94180 33385 पर भी अपनी समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।
विज्ञापन

 
प्राधिकरण के सदस्य सचिव यशवंत सिंह चोगल ने कहा कि यह निर्णय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश संजय करोल के निर्देश पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोगल ने कहा कि कुछ लोग झूठ का सहारा लेकर दूसरों के खाते में पैसा जमा करवाकर काले धन को सफेद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए प्राधिकरण ने जनमानस के लिए सार्थक विधिक सेवाएं प्रदान करने के लिए पैरा लीगल वॉलंटियर्स तैनात करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed