फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Curfew to remain in force from 9 PM to 5 AM in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: लोगों के लिए राहत, कर्फ्यू में ढील दो घंटे बढ़ी

Tue, 30 Jun 2020 10:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 30 Jun 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Curfew to remain in force from 9 PM to 5 AM in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

एक जुलाई से शुरू हो रहे अनलॉक-2 में भी प्रदेश में कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि, सरकार ने कर्फ्यू में दो घंटे की ढील और बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब रात 9:00 से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। प्रदेश में अब तक शाम सात बजे से सुबह के सात बजे तक कर्फ्यू की अवधि थी। सीएम शिमला में मंगलवार को सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


पंजाब, दिल्ली सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल विद्यार्थियों को बिना परीक्षाएं लिए प्रमोट नहीं करेगा। सरकार का मानना है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो कक्षा की परीक्षाएं लेकर नतीजे घोषित किए हैं तो अब डिग्री कॉलेजों में छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं लेकर करीब 40 हजार विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षाओं को लेकर प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य अधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक कर एक सप्ताह के भीतर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए कॉलेजों के साथ स्कूलों में भी केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


सरकार ने 12 जुलाई तक स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टियां कर दी हैं। स्कूलों में अब 13 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने स्कूल-कॉलेजों को दी जाने वाली एक शैक्षणिक सत्र की छुट्टियों का कोटा समाप्त कर दिया है। 13 से 31 जुलाई तक स्कूलों को कोरोना के मामले बढ़ने के चलते बंद रखा जाएगा। बुधवार को शिक्षा विभाग छुट्टियों को लेकर अधिसूचना जारी करेगा। इस अधिसूचना के तहत ही शिक्षकों को स्कूल-कॉलेजों में बुलाने के निर्देश तय किए जाएंगे। संभावित है कि 13 जुलाई के बाद शिक्षकों को बुला लिया जाए। केंद्र सरकार से जारी गाइडलाइन में देश भर में शिक्षण संस्थानों को 31 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि एक शैक्षणिक सत्र के दौरान 52 छुट्टियां दी जाती हैं। विभागीय अधिकारियों से चर्चा करने के बाद इन छुट्टियों को समाप्त करते हुए 12 जुलाई तक स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां की जा रही हैं। इसके बाद केंद्र सरकार के आदेशानुसार शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद रखे जाएंगे।

13 जुलाई से दोबारा से ऑनलाइन माध्यमों में पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई का कंटेंट तैयार करने के लिए सौ से अधिक शिक्षकों की टीम काम कर रही है। 13 जुलाई को पढ़ाई करवाने के विभिन्न तरीकों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि देश में हिमाचल एकमात्र ऐसा राज्य है, जो बिना परीक्षाएं लिए विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं करेगा। 

यूनियन का यू टर्न, प्रदेश में नहीं दौड़ेंगी निजी बसें
हिमाचल में निजी बसें चलाने को लेकर बस ऑपरेटरों ने फिर पलटी मार ली है। अब यूनियन अपने पुराने निर्णय पर ही आ गई है। निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने एलान किया है कि एक जुलाई बुधवार से प्रदेश में बसें नहीं चलाई जाएंगी। हालांकि, निजी ऑपरेटर यूनियन ने पहले यह निर्णय लिया था कि जो ऑपरेटर बसें चलना चाहते हैं, वे खुद निर्णय लेकर बसें चला सकते हैं। 

जल्द राष्ट्र को समर्पित होगी रोहतांग टनल : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रोहतांग सुरंग का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। कुछ महीनों में इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। मंडी संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मंडी जिले में चिकित्सा विश्वविद्यालय का निर्माण किया गया है और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शिवधाम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। रैली में केंद्रीय रेल, कोयला और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।

सीएम ने कहा कि केंद्र बीबीएन में बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्थापित करने की सरकार की मांग पर विचार करेगा। बीबीएन इस पार्क के निर्माण के लिए उपयुक्त बताया जा रहा है। यहां सर्वाधिक दवाओं का उत्पादन होता है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। केंद्रीय सरकार राज्य की विकासात्मक मांगों पर संवेदनशील है। उन्होंने कोविड-19 महामारी को प्रभावी रूप से रोकने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की भी सराहना की।

कहा कि कोरोना को रोकने के लिए हिमाचल मॉडल को देशभर में सराहा गया है। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा, वन मंत्री गोविंद ठाकुर, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, विधायक राकेश जम्वाल, कर्नल इंद्र सिंह, विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर, हीरा लाल, इंद्र सिंह गांधी, किशोरी लाल, सुरेंद्र शौरी व प्रकाश राणा के अलावा संगठन सचिव पवन राणा, महासचिव राज्य भाजपा त्रिलोक जम्वाल, उपाध्यक्ष राज्य वन निगम सूरत नेगी, अध्यक्ष मंडी जिला भाजपा रणवीर, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राजबली भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed