फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   culture activity

राजधानी में आज निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

Tue, 20 Aug 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
culture activity
शिमला। राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शुरू हुए कार्यक्रमों के तहत बुधवार को शहर में भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा 12 बजे बैंड बाजे के साथ शुरू होगी। उत्सव का आयोजन सनातन धर्म सभा अनाज मंडी द्वारा किया जा रहा है। इस यात्रा में राधा कृष्ण, वेद पुस्तक और जगन्नाथ, भोलेनाथ तथा राम दरबार की झांकियां निकाली जाएंगी। मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

यात्रा राधा कृष्ण गंज मंदिर से राम मंदिर, राम बाजार, कार्ट रोड, गंज मंदिर, लोअर बाजार, सीटीओ से लोअर बाजार, शेरे पंजाब, मालरोड से होते हुए गंज मंदिर पहुंचेगी। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अजय सूद और प्रेस सचिव सुमन पाल दत्ता ने बताया कि मंदिर में रोजाना रात 7:30 से 10 बजे तक भजन कीर्तन होगा। 23 अगस्त को जन्माष्टमी पर रात एक बजे तक मंदिर में भजन कीर्तन कार्यक्रम चलेगा। होशियारपुर, यमुनानगर, महिला संकीर्तन मंडल और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की भजन मंडलियां प्रस्तुतियां देंगी। मंगलवार को मंदिर में हवन भी करवाया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अशोक मित्तल, प्रदीप सूद, सचिव विनोद अग्रवाल, सह सचिव सतपाल शर्मा, दीपक श्रीधर, उमेश कुठियाला, कोषाध्यक्ष रजनीश चोपड़ा और प्रचार मंत्री शिव कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

अष्टमी 23 अगस्त से होगी शुरू
राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि जन्माष्टमी की अष्टमी तिथि 23 अगस्त की सुबह 8:10 से शुरू होकर 24 अगस्त की सुबह 8:32 बजे तक रहेगी। पुजारी ने बताया कि इस बीच अमृत स्वार्थ योग भी है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के मध्य रात्रि में जन्म के बाद षोडशाचर पूजन कर पंचामृत से पूजन और माखन, मिश्री तथा मखाने का प्रसाद लगाना शुभ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मंत्र करेगा मनोकामना पूरी
और 10 क्विंटल बंटेगा प्रसाद
मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं। इसके लिए 10 क्विंटल का प्रसाद तैयार किया है। इसे जन्माष्टमी पर भक्तों को बांटा जाएगा। पंडितों के मुताबिक जन्माष्टमी पर ओम: नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करना चाहिए। ऐसे लोग जिनके बच्चे नहीं होते वह इस दिन इस मंत्र का जाप कर भगवान श्री कृष्ण से संतान सुख की कामना कर सकते हैं। इसके अलावा किसी के विवाह में विलंब हो रहा है तो इस दिन व्रत रखकर मक्खन, मिश्री, बांसुरी और वस्त्र दान करने चाहिए। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण के 24 अवतार हैं उनमें से वह 16 कलाओं में युक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed