गेयटी में पं. राजन- साजन की जुगलबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेयटी थियेटर में क्लासिकल म्यूजिक फेस्टिवल के पांचवें और अंतिम दिन बनारस घराने के प्रसिद्ध गायक पंडित राजन मिश्रा और पंडित साजन मिश्रा की जुगलबंदी ने समा बांधा। रविवार को भारी संख्या में शहर के लोग राजन और साजन मिश्रा को सुनने के लिए यहां पहुंचे। क्लासिकल म्यूजिक फेस्टिवल के समापन अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हरिंदर हीरा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं।
दोनों ने सद्गुरु की संगत कर ले... से समां बांधा। शिमला के बतौर समर कैपिटल 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग तथा पंजाबी अकादमी दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में क्लासिकल म्यूजिक फेस्टिवल करवाया गया। इस मौके पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक अरुण कुमार शर्मा मौजूद रहे।
पद्म भूषण से हो चुके हैं दोनों सम्मानित
बनारस घराने में जन्मे पंडित राजन और पंडित साजन मिश्रा को संगीत की शिक्षा उनके दादा पंडित बड़े राम जी मिश्रा और पिता पंडित हनुमान मिश्रा ने दी। पंडित राजन -साजन मिश्रा देश से बाहर श्रीलंका, जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, और सिंगापुर मे भी संगीतमय प्रस्तुति दे चुके हैं।
ख्याल शैली में अतुलनीय गायन के लिए इन भाइयों की जोड़ी को पद्म भूषण, संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, संस्कृत अवार्ड और गंधर्व सम्मान से नवाजा जा चुका है। इनके दर्जनों एलबम संगीत प्रेमियों के लिए उपलब्ध हैं।