फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cultural presentations by students at St. Edward's School

Shimla News: सेंट एडवर्ड्स स्कूल में छात्रों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Sun, 28 Sep 2025 01:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cultural presentations by students at St. Edward's School
शिमला। सेंट एडवर्ड्स स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय की सौ वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा दिखाई जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। स्कूल में युगम ए स्पेक्ट्रम ऑफ टाइम पर आधारित वरिष्ठ वर्ग का वार्षिक उत्सव शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में महानिरीक्षक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बिमल गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रांगण में एक पौधा रोपित कर समारोह की शुरुआत की। समारोह की शुरुआत ध्वज के औपचारिक प्रवेश से हुई। इसके बाद विद्यालय गान और एनसीसी कैडेट ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर गोरखा रेजिमेंट के नायक मंगल गुरुंग को एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण देने हेतु सम्मानित किया गया। इस दौरान बिमल गुप्ता ने अपने छात्र जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रेवरेंड फादर अनिल सिक्वेरा ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन एवं सम्मान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article