फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural activity in shimla

Shimla News: राममंदिर में हुआ सुंदरकांड और अमृतवाणी सत्संग

Sun, 23 Jun 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
cultural activity in shimla
शिमला। रामबाजार स्थित राममंदिर में रविवार को अमृतवाणी सत्संग और सुंदरकांड का पाठ हुआ। श्रीराम शरणम की ओर से विशेष तौर पर लुधियाना से पधारे संत अश्वनी बेदी महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। माता रेखा बेदी ने सुबह 09:00 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने रामायण की चौपाइयों का गायन करके माहौल राममय बना दिया। जब धुन लगी जय बोलो- जय बोलो भगवान राम की, जय बोलो जयकारे से साधक झूम उठे। इसके बाद संत अश्वनी बेदी ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन हमारे लिए एक उदाहरण है। उन्होंने पुत्र और राजा के रूप में अपने हर कर्तव्य का पालन किया। माता-पिता की सेवा और उनकी आज्ञा का पालन करना हर पुत्र का कर्तव्य है। माता-पिता की सेवा करना भगवान श्रीराम का मानवता को संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed