फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cultivation of medicinal crops will make women self-reliant

औषधीय फसल की खेती से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर : चंद्रेश ठाकुर

Fri, 09 Oct 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cultivation of medicinal crops will make women self-reliant
बागा-सराहन में जायका कमेटी कर रही प्रयास, उत्पादों की बिक्री के लिए बनेगा शी मार्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। विकास खंड निरमंड की बागा सराहन पंचायत में जायका कमेटी की ओर से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए औषधीय फसल की खेती से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसके माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ाने और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। पंचायत उपप्रधान चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। औषधीय फसलों की खेती से महिलाएं अपनी आय बढ़ाकर परिवार की आर्थिकी में योगदान दे सकेंगी। इससे महिला सशक्तीकरण और वन संसाधनों के सतत उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए वीबी-ग्राम योजना के तहत शी मार्ट बनाने का प्रयास किया जाएगा। इससे ग्रामीण महिलाएं अपने उत्पाद देशभर में बेच सकेंगी और उन्हें बेहतर आजीविका के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article