फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cu himachal phd admission entrance exam 2020 cancelled

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की पीएचडी प्रवेश परीक्षा रद्द

Fri, 13 Mar 2020 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Mar 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
cu himachal phd admission entrance exam 2020 cancelled
- फोटो : अमर उजाला

विवादों में आई केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की पत्रकारिता एवं जनसंचार तथा नवमीडिया विभाग की पीएचडी प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। सीयू प्रशासन पर अब जल्द ही इस विषय की प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित करेगा। इस प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र पर कई परीक्षार्थियों ने सवालिया निशान उठाए थे और इस संदर्भ में सीयू प्रशासन से भी शिकायत की थी। इसके अलावा इस मुद्दे को अमर उजाला समाचार पत्र ने भी प्रमुखता से उठाया था।

विज्ञापन


इसी के चलते अब सीयू प्रशासन ने इस प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दिया है। गौर रहे कि पहली मार्च को हुई प्रवेश परीक्षा में पत्रकारिता विषय में पुराने प्रश्न पत्र के ही 50 प्रश्न दोहरा दिए गए थे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाए थे कि वर्ष 2017 में पत्रकारिता विषय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शोध पद्घति से संबंधित एक से 50 नंबर तक प्रश्न आए थे, इस बार भी वही प्रश्न 51 से 100 नंबर तक डाले गए थे।
विज्ञापन


प्रश्न पत्र के पूछने और ऑप्शन में कोई बदलाव तक नहीं किया गया था। ऐसे में अभ्यर्थियों ने केंद्रीय विवि प्रशासन पर चहेते अभ्यर्थियों को दाखिला देने का आरोप लगाए थे। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें 50 पत्रकारिता विषय से संबंधित और 50 शोध पद्घति के बारे में पूछे जाते थे। केंद्रीय विवि ने इस बार 24 विषयों की 236 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें पत्रकारिता विषय की पांच सीटें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने पत्रकारिता विषय की प्रवेश परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई थी। वहीं पुष्टि करते हुए केंद्रीय विवि हिमाचल प्रदेश के परीक्षा नियंत्रक संजीव शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों की शिकायत के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा की नई तिथि को जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed