{"_id":"628b8693a9142402f5593230","slug":"cu-himachal-convocation-kangra-painting-will-be-presented-to-president-ram-nath-kovind","type":"story","status":"publish","title_hn":"CU Himachal Convocation: दीक्षांत समारोह में अतिथियों को दी जाएगी कांगड़ा पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CU Himachal Convocation: दीक्षांत समारोह में अतिथियों को दी जाएगी कांगड़ा पेंटिंग
Mon, 23 May 2022 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 23 May 2022 06:35 PM IST
सार
राजा संसार चंद के वर्ष 1740 से 1823 तक के कार्यकाल को कांगड़ा पेंटिंग के लिए स्वर्ण युग माना जाता है। कांगड़ा पेंटिंग के लिए कलाकार खुद ही प्राकृतिक रूप से रंग, ब्रश तैयार करते हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा पेंटिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10 जून को होने वाले छठे दीक्षांत समारोह के लिए सीयू प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दीक्षांत समारोह के लिए सीयू प्रशासन ने आठ विभिन्न कमेटियों का गठन किया है। एक ऑलओवर कमेटी भी बनाई गई है। यह सब कमेटियों के कार्यों पर नजर रखेगी। 10 जून को दीक्षांत समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि आने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीयू प्रशासन कांगड़ा पेंटिंग देकर सम्मानित करेगा। इसके अलावा अन्य अतिथियों को भी कांगड़ा पेंटिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
कांगड़ा पेंटिंग का इतिहास
राजा संसार चंद के वर्ष 1740 से 1823 तक के कार्यकाल को कांगड़ा पेंटिंग के लिए स्वर्ण युग माना जाता है। कांगड़ा पेंटिंग के लिए कलाकार खुद ही प्राकृतिक रूप से रंग, ब्रश तैयार करते हैं। कांगड़ा पेंटिंग की कीमत 1,000 से लेकर 40,000 रुपये तक है। पेंटिंग को बनाने के लिए 10 से 15 दिन और कई बार एक से दो माह भी लग जाते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कांगड़ा पेंटिंग सम्मान के रूप में दी जाएगी। इस दौरान अन्य अतिथियों को भी कांगड़ा पेंटिंग देकर सम्मानित किया जाएगा। - डॉ. सुमन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, सीयू।
विज्ञापन