फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CS Baldi becomes Chairman of RERA, Badalia and Rajiv will be members

सेवानिवृत्ति से पहले ही मुख्य सचिव बाल्दी को मिली नियुक्ति

Fri, 20 Dec 2019 10:26 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Dec 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
CS Baldi becomes Chairman of RERA, Badalia and Rajiv will be members
मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार ने 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अधिसूचना जारी कर बाल्दी को पांच साल के लिए रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) का अध्यक्ष बनाया है। नए साल में वह कार्यभार संभालेंगे। पूर्व आईएएस अधिकारी बीसी बडालिया और वास्तुकार राजीव वर्मा को सदस्य बनाया गया है। रेरा मजीठा हाउस स्थित ट्रिब्यूनल भवन से चलेगा। 

विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक अध्यक्ष और सदस्यों के वेतन-भत्तों का अलग से निर्धारण होगा। उल्लेखनीय है कि डॉ. बाल्दी का चयन राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के लिए हुआ था। लेकिन सरकार ने ट्रिब्यूनल बर्खास्त कर दिया। अब रेरा में अध्यक्ष पद पर इनकी ताजपोशी की गई है। हिमाचल में रेरा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिल्डरों और प्रमोटर्स की ओर से लगाई जाने वाली वित्तीय चपत से बचाना है। 
विज्ञापन


अब बिल्डरों को रेरा में करवाना होगा पंजीकरण  
हिमाचल के सभी बिल्डरों और प्रमोटर्स को अब रेरा के तहत पंजीकरण करवाना होगा। बिल्डरों को लोगों के लिए अपार्टमेंट बनाने के लिए अब 2500 स्कवेयर मीटर तक प्रति वर्ग मीटर दो रुपये जबकि 2500 से 5000 स्कवेयर मीटर तक प्रति वर्ग मीटर पांच रुपये पंजीकरण शुल्क चुकाना पड़ेगा। व्यावसायिक अपार्टमेंट बनाने के लिए 2500 स्कवेयर मीटर तक प्रति वर्ग मीटर पांच रुपये जबकि 2500 से 5000 स्कवेयर मीटर तक प्रति वर्ग मीटर 10 रुपये पंजीकरण शुल्क चुकाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed