Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cryptocurrency fraud in Himachal Pradesh accused remanded to 12 days custody

ठगी का खेल क्रिप्टो करेंसी: 37 हजार की पहली किस्त खुद भरने का झांसा दे फंसाते थे शातिर, इन पर भी कसेगा शिकंजा

Wed, 11 Oct 2023 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मपुर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मपुर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Oct 2023 10:25 AM IST
सार

शातिर आईडी बनाने के नाम पर पहली किस्त की 37 हजार रुपये की धनराशि खुद ही भरने की हामी भरते और ग्रामीणों को खूब सपने दिखाते। इसी तरह यह ठगी का खेल चलता रहा।

विज्ञापन
cryptocurrency fraud in Himachal Pradesh accused remanded to 12 days custody
Cryptocurrency - फोटो : Social Media

विस्तार

क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में जिन इंजीनियरों ने फर्जी वेबसाइट बनाई हैं। उन पर शिकंजा कसेगा। इनके खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इधर, मामले में पुलिस की एसआईटी आरोपियों के बैंक खातों को खंगालने में जुट गई है। एसआईटी ने बैंकों से आरोपियों के खातों का लेखा-जोखा मांगा है। जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने अधिकतर निवेशकों से नकद राशि ली है। ठगों ने ऑनलाइन भुगतान में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

विज्ञापन


ऐसे में एसआईटी मामले से जुड़े हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि क्रिप्टो करेंसी को लेकर फर्जी साइटें भी बनाई गई हैं। उन इंजीनियरों की भी गिरफ्तारियां होनी तय मानी जा रही हैं। जिन फर्जी वेबसाइट के सहारे आरोपियों ने करोड़ों रुपये के घोटाले को अंजाम दिया है, उसकी तह को भी खंगाला जा रहा है। एसआईटी का मानना है कि शुरुआत में ठगों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न भी दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद उन निवेशकों ने क्रिप्टो करेंसी में अन्य लोगों को निवेश करने के लिए कहा है। दो सालों के भीतर हजारों लोग इस चेन में जुड़ गए। पुलिस एसआईटी का मानना है कि निवेशकों की संख्या 50 हजार के करीब है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान ये बात भी सामने आई है कि शातिर जिन फर्जी वेबसाइट के माध्यम से घोटाले को अंजाम दे रहे थे, उसमें जुड़ने वाले निवेशकों को हाई रिटर्न दिखाया जाता है। ऐसे में अच्छी रिटर्न मिलते देख कुछ निवेशकों ने दूसरी बार फिर निवेश कर अपनी जीवन भी की पूंजी इसमें लगा दी।

विज्ञापन

कोर्ट ने बारह दिन की रिमांड पर भेजे आरोपी

क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले के आरोपी सुखदेव ठाकुर और हेमराज ठाकुर को 12 दिन की ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा है। पुलिस की एसआईटी ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को शिमला न्यायालय में पेश किया। अब इन्हें 21 अक्तूबर को न्यायालय में पेश किया जाना है। इससे पहले इन आरोपियों को ऑनलाइन शिमला न्यायालय में पेश किया गया था। अदालत ने इन्हें दो दिन के ज्यूडीशियल रिमांड में भेजने आदेश दिए थे।

मंगलवार को पुलिस एसआईटी ने इन्हें व्यक्तिगत रूप से शिमला न्यायालय में पेश किया। बता दें कि क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में गगल, नगरोटा, पालमपुर और देहरा के कुछ लोगों ने डीआईजी उत्तर क्षेत्र में शिकायत दर्ज की थी। 24 सितंबर को पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ थाना पालमपुर में मामला दर्ज किया। क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले का मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा दुबई में छिपा है। अब तक इस मामले में 70 से ज्यादा ठगी की शिकायतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन

चलता रहा ठगी का खेल

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर हुई ठगी ने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। इस खेल में शातिर ग्रामीणों को अपनी धनराशि उनके नाम पर निवेश करके झांसे में लेते थे। शातिर आईडी बनाकर देते थे और फिर मोबाइल पर ही वेबसाइट में डॉलर और कॉइन दिखाकर रोजाना इनकी वृद्धि दिखाते। इस पर ग्रामीण धनराशि लगाने के लिए खुद आगे आते। शातिर आईडी बनाने के नाम पर पहली किस्त की 37 हजार रुपये की धनराशि खुद ही भरने की हामी भरते और ग्रामीणों को खूब सपने दिखाते।

इसी तरह यह ठगी का खेल चलता रहा। बाद में डॉलर और कॉइन सिर्फ वेबसाइट तक ही सीमित रहे और निवेश करने वालों के हाथ कुछ नहीं लग सका। 11 महीने में धनराशि दोगुना करने के चक्कर में लाखों रुपये की धनराशि भी कई ग्रामीणों ने लगा दी। इस पूरे खेल से जुड़े सुखदेव के घर से उसकी लग्जरी गाड़ी को भी पुलिस उठाकर ले गई है। उसकी पत्नी का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed