फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cryptocurrency fraud Himachal police raid in Zirakpur Punjab

Cryptocurrency Fraud: हिमाचल पुलिस ने जीरकपुर में क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड पर मारा छापा

Mon, 30 Oct 2023 10:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Oct 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
cryptocurrency fraud Himachal police raid in Zirakpur Punjab
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में हिमाचल पुलिस ने सोमवार को जीरकपुर में क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड नामक कंपनी के दफ्तर में छापा मारा। यहां से बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के कागजात की फोटोकॉपी, 12 स्वाइप मशीनें, एक लैपटॉप, प्रिंटर बरामद हुए। बताया जा रहा है कि कंपनी के निदेशक राजेंद्र कुमार सूद की क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में अहम भूमिका है। सोमवार को जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के बल्ह थाना के एसएचओ पुरुषोत्तम कुमार करीब 12 पुलिसकर्मियों के साथ जीरकपुर पहुंचे।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उन्होंने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर नार्थ व्यू पार्क व्यापारिक प्रोजेक्ट स्थित क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड के दफ्तर में सुबह साढ़े 11 बजे छापा मारा। यहां शाम साढ़े छह बजे तक जांच करने के बाद पुलिस टीम दफ्तर से बाहर निकली। जानकारी के अनुसार दफ्तर में शेरखान शेयर मार्केट के नाम पर दफ्तर खोला गया था और जिसकी आड़ में यहां क्रिप्टोकरेंसी का धंधा किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो ठगी का यह मामला दस हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में में अब तक हिमाचल पुलिस अभिषेक समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उधर, क्रिप्टोकरेंसी के एक अन्य मामले में जीरकपुर पुलिस ने भी एक केस दर्ज किया है, जिसमें करीब एक हजार करोड़ रुपये के घपले की जांच चल रही है। जीरकपुर पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed