फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cryptocurrency fraud case: Employees also became agents of swindlers, people returned Rs 2 crore by withdrawin

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: कर्मचारी भी बन गए ठगों के एजेंट, जीपीएफ निकालकर वापस किए लोगों के दो करोड़

Sat, 28 Oct 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 10:33 AM IST
सार

प्रदेश पुलिस की ओर से गिरफ्तारियां और मामलों की परतें खुलने के बाद ये कर्मचारी एजेंट सकते में पड़ गए। पुलिस के डर से इन कर्मचारियों ने अपना जीपीएफ निकाला और लोगों के करीब दो करोड़ रुपये लौटाए हैं। 

विज्ञापन
Cryptocurrency fraud case: Employees also became agents of swindlers, people returned Rs 2 crore by withdrawin
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में कई सरकारी कर्मचारी भी एजेंट बन गए। ठगों की ओर से इन्हें कमीशन दी जाती थी। लोगों का एक लाख रुपये लगाने पर इन्हें पांच से सात फीसदी कमीशन दी जाती थी। हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से गिरफ्तारियां और मामलों की परतें खुलने के बाद ये कर्मचारी एजेंट सकते में पड़ गए। पुलिस के डर से इन कर्मचारियों ने अपना जीपीएफ निकाला और लोगों के करीब दो करोड़ रुपये लौटाए हैं।

विज्ञापन


यह मामला जिला कांगड़ा का है। इन कर्मचारियों की संख्या तीन से पांच बताई जा रही है। पुलिस एसआईटी को इसकी सूचना मिल चुकी है। अब इन कर्मचारियों से भी पूछताछ होनी है। उल्लेखनीय है कि क्रिप्टोकरेंसी ठगों का जाल हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश तक फैला है। इन आरोपियों ने दूसरे राज्यों में भी अपने एजेंट बैठा रखे हैं। यह एजेंट लोगों से पैसा इकट्ठा करने का काम करते हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के संपर्क है हिमाचल पुलिस एसआईटी
हिमाचल में क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले को लेकर अन्य राज्यों ने भी जांच शुरू कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग और सीबीआई भी इस मामले पर लगातार अपने नजर बनाए हुए है। हाल ही में सीबीआई की छापे के बाद एजेंसी के अधिकारी हिमाचल पुलिस एसआईटी से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

400 करोड़ की देनदारियां हैं गिरफ्तार 9 आरोपियों पर

क्रिप्टोकरेंसी मामले में अब तक एक लाख लोगों की ढाई लाख आईडी से ट्रांजेक्शन की जानकारी सामने आई है। 2300 करोड़ की ट्रांजेक्शन हुई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी का मामला गूंजने के बाद सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी के मुखिया डीआईजी नॉर्दर्न रेंज अभिषेक दुल्लर हैं, जिन्हें कई बड़ी जांच एजेंसी में काम करने का अनुभव है। एसआईटी ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया आया है कि इन आरोपियों पर 400 करोड़ की देनदारियां हैं। अब तक 500 लोगों से हो चुकी पूछताछ क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में अब तक 500 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस एसआईटी को इस मामले में 170 शिकायतें प्राप्त हुई है। पुलिस मुख्यालय ने इस ठगी मामले में व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed