फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   crypto currency fraud in Himachal Pradesh accused on five day police remand

क्रिप्टो करेंसी: सुखदेव के झांसे में आकर लगाए करोड़ों, भाग नहीं जाने का आश्वासन देकर करवाया निवेश

Fri, 06 Oct 2023 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 06 Oct 2023 10:39 AM IST
सार

हिमाचल में क्रिप्टो करेंसी का घोटाला 45 करोड़ तक तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में ये आकड़ा बढ़ भी सकता है। अभी तक इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी को चुकी है।

विज्ञापन
crypto currency fraud in Himachal Pradesh accused on five day police remand
क्रिप्टो करेंसी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी करने के मास्टर माइंड सुखदेव ने अपने गृह क्षेत्र धर्मपुर में भी कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। सुखदेव ने सैंकड़ों लोगों को क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेश करवाया। बाद में उन्हें मूल धन भी वापस नहीं मिल पाया। सुखदेव ने जब क्रिप्टो करेंसी के नाम पर कारोबार शुरू किया तो धर्मपुर में उसका भव्य स्वागत भी हुआ।

विज्ञापन


यहां लोगों को उसने लुभावने सपने दिखाए और उनकी धनराशि को 11 माह में डबल करने का झांसा दिया। ग्रामीणों को भरोसा दिलासा दिया कि वह स्थानीय है और कहीं भाग कर नहीं जा रहा है। मात्र 11 महीने में अमीर होने की चाह में कई लोगों ने अपनी धनराशि का निवेश कर दिया। शुरुआती दौर में कुछ धनराशि मिलने पर लोगों का रुझान इस ओर अधिक बढ़ गया। सुखदेव के धर्मपुर के कौंसल गांव का होने पर और निवेश पर धनराशि मिलने के बाद लोगों का विश्वास उस पर बढ़ गया।
विज्ञापन


लोगों ने ऋण लेकर भी निवेश किया। हालांकि बाद में जब धनराशि नहीं मिली तो दूसरी वेबसाइट देकर लोगों को काम पर लगाए रखा। इसी तरह दो-तीन साल गुजर गए, लेकिन बाद में लोगों के हाथ कुछ नहीं लगा। राकेश, संदीप, मंजू, अजय कुमार, संजीव कुमार, नवदीप, उदय ने बताया कि सुखदेव की ओर से बड़े प्रभोलन दिए गए और निवेश करने पर 11 महीने में धनराशि डबल करने की गारंटी तक दी गई। स्थानीय होने पर लोगों ने उस पर विश्वास कर लिया और झांसे में आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी के 12 और पीड़ित आए सामने
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी के शिकार हुए लोग अब धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। वीरवार को मंडी साइबर पुलिस थाना में 12 के करीब ठगी के शिकार हुए लोग पहुंचे और क्रिप्टो करेंसी के नाम पर हुई ठगी का दुखड़ा अधिकारियों के समक्ष रखा। वीरवार को केवल छह शिकायतें दर्ज हो पाई हैं।

थाना में इस पूरे खेल के मास्टर माइंड सुखदेव निवासी धर्मपुर के सहपाठी ने भी ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। मढ़ी के निर्मल शर्मा ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया है कि सुखदेव उसका सहपाठी रह चुका है। उसने अपने रिश्तेदारों के अलावा लोगों से धनराशि ली और सुखदेव को देता रहा। निर्मल शर्मा ने शिकायत में बताया कि 30 लाख रुपये सुखदेव को दिया है।

विदेश भागा ठगी का किंगपिन सुभाष शर्मा
हिमाचल में क्रिप्टो करेंसी का घोटाला 45 करोड़ तक तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में ये आकड़ा बढ़ भी सकता है। अभी तक इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी को चुकी है। बताया जा रहा है कि हिमाचल के सात और लोगों ने क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है। जल्दी इनकी गिरफ्तारियां होगी। वहीं एसआईटी की एक टीम उत्तर प्रदेश बिहार गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दूसरे राज्य की पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।


सूत्रों की मानें तो क्रिप्टो करेंसी स्कैम का किंगपिन सुभाष शर्मा है। हालांकि पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही वह फरार विदेश फरार हो गया है। ऐसे में अब उसे स्वदेश लाने के लिए इंटरपोल से एसआईटी संपर्क साध सकती है। पकड़े गए दोनों आरोपियों सुखदेव और हेमराज से एसआईटी की टीम ने वीरवार को लंबी पूछताछ की। ये दोनों 5 दिन की पुलिस रिमांड में चल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed