फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Crypto currency fraud case: Chargesheet against 25 co-accused in Rs 2,500 crore scam soon

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: 2,500 करोड़ के घोटाले में 25 सह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट जल्द

Fri, 09 Feb 2024 10:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Feb 2024 10:54 AM IST
सार

पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) 25 और सह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल करने की तैयारी में है। लोगों को ठगने में इन आरोपियों ने मुख्य आरोपी और एजेंटों का सहयोग किया था। 

विज्ञापन
Crypto currency fraud case: Chargesheet against 25 co-accused in Rs 2,500 crore scam soon
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) 25 और सह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल करने की तैयारी में है। लोगों को ठगने में इन आरोपियों ने मुख्य आरोपी और एजेंटों का सहयोग किया था। हालांकि, आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। पूछताछ में सह आरोपियों के नाम सामने आए हैं, ऐसे में इनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। करोड़ों रुपये के ठगी मामले में अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


इनमें से 19 के खिलाफ चालान पेश किया जा चुका है। आरोपियों में पांच पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। 2,500 करोड़ के घोटाले में अब तक शिमला कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ दो चार्जशीट दायर की जा चुकी हैं। मामले के दो मास्टर माइंड सुभाष और मेरठ का इंजीनियर विदेश भागे हैं। दोनों को स्वदेश लाने की प्रक्रिया जारी है। एसआईटी प्रमुख एवं आईजी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। सह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट जल्द पेश की जाएगी।
विज्ञापन


हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों के हैं सह आरोपी
सूत्र बताते हैं कि 25 सह आरोपियों में से 17 हिमाचल के हैं जबकि बाकी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के हैं। इनसे पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed