फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cruise and Shikara will also run in Pong Dam, tourists will be able to enjoy, Tourism Department has made a pl

कांगड़ा: पौंग बांध में भी चलेंगे क्रूज और शिकारा, पर्यटक उठा सकेंगे लुत्फ, पर्यटन विभाग ने बनाया प्लान

Sun, 17 Nov 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर जिला प्रशासन कांगड़ा और पर्यटन विकास विभाग ने इस बारे में प्लान तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन
Cruise and Shikara will also run in Pong Dam, tourists will be able to enjoy, Tourism Department has made a pl
शिकारा - फोटो : संवाद

विस्तार

अब कांगड़ा जिला के पौंग बांध में भी क्रूज और शिकारा चलेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर जिला प्रशासन कांगड़ा और पर्यटन विकास विभाग ने इस बारे में प्लान तैयार कर लिया है। अगर सारी तैयारियां ठीक रहीं तो मार्च 2025 से पूर्व पर्यटक यहां पौंग बांध में क्रूज और शिकारा का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


पौंग बांध को महाराणा प्रताप सागर के नाम से भी जाना जाता है। कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र जसवां-परागपुर, देहरा, जवाली और फतेहपुर के अधीन पौंग बांध का अधिकतर क्षेत्र आता है। मुख्यमंत्री कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की बातें कर चुके हैं।
विज्ञापन


गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार भी मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। मौजूदा समय में गगल एयरपोर्ट की हवाई पट्टी 1,370 मीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी है। अब रनवे को 3,110 मीटर करने का प्रस्ताव है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव तैयार किया
पौंग बांध में क्रूज और शिकारा को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मार्च 2025 तक पौंग में क्रूज और शिकारा की सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बारे में क्रूज और शिकारा की सुविधाएं प्रदान करने वाली कंपनियों से बातचीत चली हुई है। मुख्यमंत्री कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए प्रयासरत हैं। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। -हेमराज बैरवा, उपायुक्त कांगड़ा।
 

कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में: सीएम
कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन कांगड़ा को मिलकर इस पर काम करने के निर्देश दिए हैं। बिलासपुर स्थित गोबिंदसागर झील में क्रूज उतारा है। अब पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन को कांगड़ा भी पौंग बांध में क्रूज समेत अन्य पर्यटन व साहसिक गतिविधियों की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि देश-विदेश के पर्यटक कांगड़ा का रुख करें। इससे स्थानीय लोगों को फायदा मिले। साथ ही प्रदेश की आर्थिकी मजबूत हो।-सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed