फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CRPF jawans, including two drowned in river, body of one recovered

मंडी: सीआरपीएफ के जवान समेत दो नदी में डूबे, एक का शव बरामद

Mon, 26 Apr 2021 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोहर/धर्मपुर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर/धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Apr 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawans, including two drowned in river, body of one recovered
सीआरपीएफ के जवान समेत दो नदी में डूबे - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सीआरपीएफ के जवान समेत दो व्यक्ति डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। धर्मपुर के कांढापत्तन में ब्यास नदी में डूबे सीआरपीएफ जवान का अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सीआरपीएफ जवान पवन कुमार (36) पुत्र गिरधारी लाल, निवासी बनेहरढ़ी, धर्मपुर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अपने साथी के साथ स्कूटर पर ससुराल में पत्नी को लाने नेरी कोटला गांव जा रहा था।

विज्ञापन


कांढापत्तन पुल के समीप पहुंचने पर दोनों शौच के लिए ब्यास नदी के किनारे गए। यहां जवान का पांव फिसला और वह नदी में गिर गया। साथी ने शोर मचाया और पवन कुमार के
विज्ञापन

परिजनों से संपर्क साधा। घटना की सूचना मिलने पर धर्मपुर पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों के साथ जवान की तलाश की। सोमवार देर सायं तक जवान का कोई सुराग नहीं लग पाया। प्रशासन ने जवान की तलाश के लिए गोताखोर की टीम को बुला लिया है, जो मंगलवार सुबह तक धर्मपुर पहुंचेगी। एसडीएम धर्मपुर सुनील वर्मा ने कहा कि जवान की तलाश के लिए गोताखोर की टीम बुलाई है। उधर नाचन क्षेत्र में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे एक युवक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पहचान लीलाधर (18) पुत्र खेम चंद निवासी दारण, तहसील चच्योट के रूप में हुई है। लीलाधर नांडी गांव में शादी में शिरकत करने जा रहा था। लीलाधर सोमवार सायं करीब छह बजे नांडी गांव में शादी में भाग लेने जा रहा था। वह रास्ते में पड़ती ज्यूणी खड्ड को पार कर रहा था कि उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह खड्ड में गिर गया और बहाव में बहकर गहरे पानी में डूब गया। युवक को डूबता देख साथ चल रहे ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की। काफी देर के बाद उसे निकाल कर गोहर अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ गोहर सूरम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed