फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Crowd of devotees thronged the Rudrabhishek ceremony.

Shimla News: रुद्रभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees thronged the Rudrabhishek ceremony.
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को सनातन धर्म सभा की ओर से सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान मिट्टी से निर्मित शिवलिंगों के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में करीब 140 श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवग्रह पूजन और भगवान भोलेनाथ के आह्वान के साथ हुआ। विशेष रूप से तैयार किए गए शिवलिंगों के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने घी, मधु, दूध, दही और जल से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण डोरा और सुभाष चंद्र, वरिष्ठ संयुक्त सचिव सतपाल शर्मा, प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता तथा धर्मशाला संयोजक चेतन शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article