{"_id":"58399d984f1c1b5a2c13b46b","slug":"youth-try-to-rape-a-girl-at-bilaspur-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रही नाबालिग से रेप की कोशिश, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से लौट रही नाबालिग से रेप की कोशिश, कपड़े फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
Updated Sun, 27 Nov 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर में कोटधार क्षेत्र में नाबालिग के साथ गांव के युवक द्वारा अश्लील हरकतें और दुराचार करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना उस समय की जब नाबालिग शादी समारोह से वापिस लौट रही थी। इसी दौरान युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संदर्भ में शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग ने बताया कि 23 नवंबर को वह चचेरे भाई के यहां शादी समारोह में गई हुई थी।
विज्ञापन
भोजन के बाद जब वह डीजे में नाचने लगी तो वहां पर भी आरोपी नाच रहा था। जब वह अपने घर जाने लगी तो छेड़छाड़ करने वाला भी उसके पीछे आ गया। वह सड़क पर पहुंची तो आरोपी युवक ने उसको बाजू से पकड़ कर सड़क के किनारे ले जाने का कोशिश की।
विज्ञापन
उसने इसका विरोध किया। इस बीच उसने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और धक्का-मुक्की करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र की एक युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।