फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youth Murdered His Brother at Kinnaur, Arrested.

युवक मर्डर केस: सगा भाई ही निकला कातिल, बताई हत्या की वजह

Tue, 21 Mar 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Updated Tue, 21 Mar 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Youth Murdered His Brother at Kinnaur, Arrested.

आखिरकार किन्‍नौर पुलिस ने युवक की हत्या का मामला सुलझा ही लिया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ और मृतक का सगा भाई ही सलाखों के पीछे पहुंच गया। जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले के कोठी गांव में 26 फरवरी को हुए युवक ज्योति प्रकाश हत्याकांड का मामला सुलझ गया है।

विज्ञापन


ज्योति प्रकाश के सगे छोटे भाई अमर प्रकाश ने उसकी हत्या की। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या को कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 16 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 19 मार्च को अमर प्रकाश (29) ने पुलिस के सामने माना कि उसने ही बड़े भाई ज्योति प्रकाश को मारा था। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने कहा कि उसका बड़ा भाई ज्योति प्रकाश (31) नशे की हालत में धुत होकर कहीं से चिल्लाते हुए आ रहा था। उसने बाहर आकर अपने भाई से चिल्लाने का कारण पूछा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहसबाजी के बाद की थी पिटाई, फिर ठिकाने लगाई लाश

Youth Murdered His Brother at Kinnaur, Arrested.

इस पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई ने उसे डंडे से पीट-पीट कर मार ही दिया। मरने के बाद उसकी लाश को घर से कुछ ही दूरी पर ले जाकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पास नीचे गिरा दिया।

हालांकि पुलिस ने आरोपी से उस डंडे को भी बरामद किया है, जिससे ज्योति प्रकाश को मारा था। मामले को सुलझाने के लिए किन्नौर पुलिस की टीम डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया, डीआई रोहित मृगपुरी, थाना प्रभारी रधुवीर भोगल और चौकी प्रभारी कल्पा ज्ञान सिंह व महिला आरक्षी भजना नेगी की टीम को 22 दिन का समय लगा।

एसपी रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सारे तथ्यों को जुटाने के बाद मामले में ज्योति प्रकाश के सगे छोटे भाई को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने हत्या करने की बात को भी कबूला है। आरोपी को सोमवार को रामपुर की अदालत में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed