{"_id":"5de50f148ebc3e54b767617e","slug":"young-man-killed-his-warts-with-sharp-weapon-police-made-sensational-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने तेजधार हथियार से किया था अपने मौसा का कत्ल, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक ने तेजधार हथियार से किया था अपने मौसा का कत्ल, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
Mon, 02 Dec 2019 06:48 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के चंबा जिले के सिढकुंड में ज्ञान चंद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटों के भीतर ही सुलझा ली है। आपसी रंजिश और मतभेद के चलते ज्ञान चंद के भांजे विशाल कुमार उर्फ नीजू ने ही अपने मौसा की हत्या की। पुलिस या गांव के लोगों को उस पर शक न हो, इसके लिए वह सभी से घुल-मिलकर रह रहा था। पुलिस की कड़ी पूछताछ में विशाल अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने खून से सने कपड़े बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को न्यायालय ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में आरोपी विशाल कुमार ने बताया कि ज्ञान चंद अकसर शराब के नशे में उसके परिवार से गालीगलौज करता था। शुक्रवार शाम को ज्ञान चंद ने सिढकुंड में दुकानदारों का उधार चुकाया। इसके बाद वे गांव में ही शराब पीने बैठ गए। उसने बताया कि इसके बाद ज्ञान चंद फिर उसके परिवार के बारे में गालीगलौज करने लगा। मना करने पर ज्ञान चंद गालियां निकालते हुए अपने घर की तरफ निकल गया। परिवार के बारे में अभद्र भाषा सुनकर तैश में आया युवक तेजधार हथियार लेकर ज्ञान चंद के पीछे भागा।
विज्ञापन
ज्ञान चंद घर से महज 100 मीटर की दूरी पर युवक ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से प्रहार कर दिया। सिर से खून निकलता देख युवक वहां से भाग गया। उसने कपड़े भी छिपा दिए। शनिवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने रास्ते में ज्ञान चंद का शव देखकर ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों ने इसकी पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया।
विज्ञापन
शक के आधार पर कुछ लोगों को पुलिस थाना चंबा में तलब किया गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। गांव के श्मशानघाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि ज्ञान चंद की हत्या उसके भांजे विशाल कुमार उर्फ नीजू ने की थी। पुलिस ने खून से सने कपड़े बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।