फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   young girl was murdered six months later and buried in a dry drain, the accused confessed

छह माह से लापता युवती का कत्ल कर सूखे नाले में दफना दिया शव, आरोपी ने कबूला जुर्म

Wed, 30 Sep 2020 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
young girl was murdered  six months later and buried in a dry drain, the accused confessed
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के हमीरपुर जिले के धनेड़ पंचायत से छह माह से लापता युवती का शव पुलिस ने बुधवार को गांव के समीप सूखे नाले में बरामद किया है। युवती की हत्या कर उसी के गांव के युवक ने शव को दफना दिया था। आरोपी की शिनाख्त के बाद शव को निकाला गया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। शव ने कंकाल का रूप धारण कर लिया था। देर शाम तक फोरेंसिक और पुलिस टीमें जांच में जुटी रहीं। छह माह पहले युवती घर से अचानक गायब हो गई थी तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सदर में करवाई थी। छह माह तक युवती का सुराग नहीं लगा। बीते मंगलवार को युवती के पिता ने गांव के ही युवक पर शक जताया और बेटी को अगवा कर उसकी हत्या करने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बुधवार सुबह युवक को गिरफ्तार किया तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। मई में लॉकडाउन के दौरान धनेड़ पंचायत के तलाशी कलां गांव की 21 वर्षीय युवती अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने उसे बहुत ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन


परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत पुलिस थाना सदर में करवाई। इसके बाद मामले में पुलिस ने भी कुछ खास नहीं किया। युवती का छह माह तक कोई पता नहीं चला। बीते मंगलवार को युवती के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई कि उन्हीं के गांव के अभिषेक कुमार ने उनकी बेटी का अपहरण कर उसकी हत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार सुबह युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने युवती की हत्या कर जिस नाले में उसका शव दफनाया था, वहां की शिनाख्त करवाई गई। आरोपी के अनुसार बताई गई जगह पर पुलिस ने जब खुदाई करवाई तो वहां से युवती के कपड़े, जूते व शव बरामद हुआ है। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि युवक ने अभी तक केवल शव ही रिकवर करवाया है। उसने युवती की हत्या क्यों की है, यह अभी जांच का विषय है। युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ही हत्या करने के कारणों का पता लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed