{"_id":"572a1cd74f1c1bd6795cd413","slug":"women-commit-suicide-at-mandi-police-arrest-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के एक साल बाद महिला ने की खुदकुशी, पति समेत 3 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह के एक साल बाद महिला ने की खुदकुशी, पति समेत 3 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
Updated Fri, 06 May 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के मायका पक्ष की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर इन्हें हिरासत में लिया है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी में बल्ह क्षेत्र के लूणापानी में एक महिला ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उधर पुलिस ने महिला के मायका पक्ष की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर इन्हें हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर मायके पक्ष को सौंपा दिया है। जानकारी के अनुसार लूणापानी निवासी विमल वर्मा की पत्नी निताशा (19) ने मंगलवार रात को किराये के कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। देर रात जब विमल वर्मा कमरे में पहुंचा तो पत्नी निताशा फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
विमल ने तत्काल इसकी सूचना बल्ह थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका के मायके वालों को सूचित किया। मृतका के पिता अपर बैहली निवासी तेज सिंह ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि पिछले साल ही विमल और निताशा की लव मैरिज हुई थी।
विज्ञापन
विमल पत्नी के साथ गोहड़ना गांव में किराये के मकान पर रह रहा था। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें हिरासत में ले लिया है। बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर मायके वालों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।