फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman Killed Her Mother In law at Naina Devi, Bilaspur.

लड़ाई के बाद महिला ने ली सास की जान, घर में ही दफना दी लाश

Sun, 19 Feb 2017 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
Woman Killed Her Mother In law at Naina Devi, Bilaspur.

हिमाचल के जिला बिलासपुर के नयनादेवी इलाके के मजारी गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक महिला ने अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद इसका शव घर में ही दफन कर दिया।

विज्ञापन


जब बेटी ने मां से बात करनी चाही तो बताया कि वह घर से गायब हो गई हैं। इसके आधार पर मृतका की बेटी ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन घर के साथ लगते गुरूद्वारे के सीसीटीवी कैमरा ने पूरे मामले की पोल खोल दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं। जबकि शव को भी खोद कर कब्जे में ले लिया हैं। खबर की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी ने की हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के बेटे महेंद्र सिंह की तीन महीने पहले मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में ही खोद दिया गड्ढा, दफना दी लाश

Woman Killed Her Mother In law at Naina Devi, Bilaspur.

इसके बाद बाद बहू कमलजीत कौर का अपनी सास जसकोर के साथ आए दिन जमीन को लेकर झगड़ा होता था। 11 फरवरी को विवाद इतना बढ़ गया कि कमलजीत कौर ने अपनी सास की हत्या कर डाली और घर के अंदर ही करीब 4 फीट का गड्ढा खोद कर उसे दफना दिया।

लेकिन जब बेटी सुरेंद्र कौर ने अपनी मां से फोन पर बात करना चाही तो बहू ने सास के घर से भाग जाने की बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद बेटी ने अपनी मां की गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई।

लेकिन पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से छानबीन की। वहीं मजारी गांव के गुरद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की पूरी जांच की गई। लेकिन उसमें कमलजीत कौर की सास को घर से बाहर आते नहीं देखा गया।

बहु पर ऐसे गया शक, पूछताछ में कबूला गुनाह

Woman Killed Her Mother In law at Naina Devi, Bilaspur.

हालांकि कमलजीत कौर किसी व्यक्ति के साथ मोटर साइकल पर आजी जाती जरूर देखी गई। पुलिस को कमलजीत पर शक हुआ कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपनी गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने कमलजीत की बताई जगह से सास का शव भी निकाल लिया है। वहीं उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। 

डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त शर्मा ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहू ने जहां सास को मारकर दफ नाया था उसे वहां से निकाल कर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed