फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman Killed Her Mother in Law at Kasauli.

महिला ने सास के सिर पर दे मारी लोहे की पाइप, अस्पताल में मौत

Fri, 09 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुठाड़/कसौली(सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुठाड़/कसौली(सोलन) Updated Fri, 09 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman Killed Her Mother in Law at Kasauli.

हिमाचल के कसौली में एक महिला ने अपनी बुजुर्ग सास की जान ले ली। पट्टा बाड़ियां पंचायत के खलग गांव में बहू ने अपनी चाची सास को पीट-पीट कर मार डाला। बताया जा रहा है कि हत्या आरोपी का लंबे समय से दिमागी इलाज चल रहा है। वीरवार सुबह किसी बात पर उसका अपने पति से झगड़ा हुआ। 

विज्ञापन


इस बीच, वह आंगन में आई और चूल्हे की फूंकनी उठाकर पति पर हमला किया। चाची सास ने रोकने की कोशिश की तो उसने चाची सास को फूंकनी से पीटना शुरू कर दिया। बुजुर्ग महिला के सिर पर कई वार किए। इससे वह बेहोश हो गई। घायल बुजुर्ग महिला को स्थानीय चिकित्सालय लाया गया। 
विज्ञापन


गंभीर हालत पर उसे ईएसआई अस्पताल परवाणू रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कृष्णा देवी (45) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना वीरवार सुबह करीब छह बजे हुई। मृतक महिला की पहचान खलग गांव की भागो देवी (65) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक ही आंगन में दोनों परिवारों का चूल्हा अलग है। मामले की सूचना पीएचसी पट्टा से कुठाड़ पुलिस चौकी को सुबह करीब 8 बजे दी गई। इसके बाद पुलिस चौकी कुठाड़ के साथ थाना कसौली से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 


डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने बताया कि अब तक की छानबीन में पता चला है कि हत्या आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पिछले 15-20 साल से उसका इलाज चल रहा है। उसका दिमागी संतुलन सही नहीं है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर भादसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed