{"_id":"5b35e5134f1c1b5d748b76e3","slug":"woman-jumps-into-beas-river-with-child-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल पर मिला महिला का पर्स और चप्पलें, बच्चे समेत नदी में कूद गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल पर मिला महिला का पर्स और चप्पलें, बच्चे समेत नदी में कूद गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थुरल (कांगड़ा)
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जिले की पंचायत कौना की एक महिला की ओर से मासूम बच्चे समेत सुजानपुर ब्यास नदी के पुल पर से छलांग लगाने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, महिला और मासूम बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि कौना गांव की महिला अपने बच्चे के साथ सुजानपुर दवाई लेने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन
सुजानपुर पुल के पास महिला की छतरी, चप्पलें और एक पर्स मिला है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आत्महत्या का मामला दर्ज नहीं किया है। महिला का सामान पुल पर मिलने से इसकी सूचना किसी राहगीर ने सुजानपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के पर्स से मिले आधार कार्ड से सुराग लगाकर महिला के पति को फोन किया। पुलिस में दिए गए बयान में महिला के पति प्रदीप कुमार ने कहा कि उसकी पत्नी रूमा देवी वीरवार सुबह घर से अपने बच्चे को लेकर यह कहकर निकली थीं कि वह दवाई लेने सुजानपुर जा रही हैं।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस से उन्हें यह सूचना मिली कि उनकी पत्नी का सामान ब्यास नदी के पुल पर मिला है। उसने कहा कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी और दस माह का एक बेटा है।
सुजानपुर थाना प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि पुलिस महिला और बच्चे की तलाश कर रही है। जब तक रूमा देवी और उसका बच्चा किसी हालत में नहीं मिल जाते, तब तक आत्महत्या का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। पुलिस दोनों की छानबीन में जुटी है।