फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman commit suicide in una.

मारपीट से तंग आकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 03 Apr 2015 08:14 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
woman commit suicide in una.

साहब वो मेरी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाता है। हर रोज वह किसी न किसी बात को लेकर घर में झगड़ा करता था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। जोह में महिला के जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है।

विज्ञापन


मृतका के भाई ने अपने जीजा पर बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह उसकी बहन से मारपीट भी करता था। उसके बाहर दूसरी औरतों से भी संबंध थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

हर रोज करता था मारपीट

woman commit suicide in una.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार करनैल सिंह निवासी राजवाल जिला होशियारपुर पंजाब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन की शादी 20 वर्ष पहले दौलतपुर के जोह के पास हुई थी, लेकिन उसका जीजा शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। उसके बाहर भी दूसरी औरतों से संबंध थे।

वहीं मृतका का देवर तथा ससुराल के अन्य सदस्य उसे तंग करते थे। जिससे उसकी बहन मानिसक रूप से परेशान रहने लगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी कारण से उसकी बहन ने बीते दिनों जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। उधर, दौलतपुर चौकी प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार धारा 306 एवं 34 के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जबकि मृतका के पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed