फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman commit suicide in a hotel at kangra.

महिला ने जहर खाकर दी जान, पुलिसकर्मी से था प्रेम प्रसंग

Fri, 05 Aug 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Fri, 05 Aug 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
Woman commit suicide in a hotel at kangra.

एक शादीशुदा महिला ने अपने कुंवारे प्रेमी पुलिस जवान से झगड़े पर तैश में आकर होटल में जहर खाकर जान दे दी। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा का है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला और उसका कथित प्रेमी पुलिस का जवान कांगड़ा के एक होटल में बुधवार रात को ठहरे थे। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का प्रेमी 27 वर्षीय युवक जेएंडके बार्डर पर हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन


आरोपी युवक कुछ समय पहले प्रथम बटालियन बनगढ़ से जेएंडके बार्डर के लिए स्थानांतरित हुआ था। सुबह दोनों में आपसी संबंधों के चलते किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इतने में तैश में आकर महिला ने होटल के कमरे के अंदर जहर निगल लिया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर चलाती थी महिला, कुछ समय पहले हुआ तलाक

Woman commit suicide in a hotel at kangra.

बताया जा रहा है कि मृतक महिला थुरल क्षेत्र के एक गांव में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। कुछ समय पहले ही महिला का उसके पति के साथ तलाक हुआ था। इसके बाद उसका चंबा निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पुलिस को कमरे से जहर भी मिला है जो महिला ने खाया है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी पुलिस जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed