फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman Attacked BJP MLA Gobind Ram at HP Vidhan Sabha Campus.

विधानसभा परिसर में भाजपा नेता के साथ महिला ने की धक्का-मुक्की

Sat, 27 May 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 May 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
Woman Attacked BJP MLA Gobind Ram at HP Vidhan Sabha Campus.

लोक निर्माण विभाग की एक महिला कर्मचारी ने विधानसभा परिसर में भाजपा के विधायक गोबिंद राम के साथ धक्का-मुक्की की। विधायक के बचाव के लिए जब पुलिस अफसर सहित पुलिस कर्मचारी आगे आए तो महिला ने उन पर भी हमला कर दिया।

विज्ञापन


आरोपी महिला को संभालना मुश्किल हो रहा था। महिला चीख चीख कर कह रही थी कि बाकी विधायक कहां हैं। महिला को शांत करने के लिए जब अर्की विधानसभा के विधायक आगे आए तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला शिमला में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। महिला के बारे में पुलिस ने लोक निर्माण विभाग से भी विवरण मांगा है। बताया जा रहा है कि विधानसभा के बाहर ट्रक ऑपरेटर यूनियन का धरना-प्रदर्शन चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे यह घटना हुई। आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ कर थाना बालूगंज ले जाया गया। आरोपी महिला के खिलाफ थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

एएसपी सिटी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि महिला ने विधायक से दुर्व्यवहार किया और पुलिस अफसर सहित कर्मचारियों पर भी हमला किया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 

महिला ने छाती पर मारा मुक्का, धक्का दिया : गोबिंद राम 
अर्की से भाजपा विधायक गोबिंद राम शर्मा ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि वह कौन महिला थी। पता नहीं कि किसी ने षड्यंत्र के तहत भेजा था या कोई और मामला है। इसकी पुलिस छानबीन कर रही है।


शर्मा ने कहा कि इस महिला ने उन्हें छाती में मुक्का मारा और धक्का भी दिया। वे ‘बहन जी, बहन जी!’ ही कहते रहे और ये जानने का प्रयास करते रहे कि ये महिला ऐसा क्यों कर रही है। भाजपा के विधायक रणधीर शर्मा भी वहीं थे, उन्हें भी धक्का लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed