फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wife and two children murdered with sharp weapon

आखिर किन हालात में नेपाली ने किए 3 कत्ल?

Wed, 16 Jul 2014 01:17 PM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 01:17 PM IST
Wife and two children murdered with sharp weapon

दो मासूम बच्चों सहित पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला नेपाली मूल का आरोपी बेशक अभी फरार है। पुलिस उसे ढूंढने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। मामला शिमला जिला के रोहड़ू का है।



बताया जाता है कि नेपाली जय चंद झालड़ी गांव में मुकुंद लाल के बगीचे में मजदूरी करता था। सोमवार रात वह बहुत ज्यादा नशे में था। इसी नशे में उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।


ढारे में पहुंचने के बाद उसने धारदार हथियार से पत्नी कृष्णा (38), बेटी अंजू (5) और बेटे काका (डेढ़ साल) की निर्मम हत्या कर दी। घटना के समय मौके पर मौजूद उसकी तीन बेटियों ने भाग कर जान बचाई।

विज्ञापन

सुबह लगा वारदात का पता

Wife and two children murdered with sharp weapon

जुब्बल पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया और मंगलवार सुबह तक किसी को भी इस तिहरे हत्याकांड का पता नहीं था।

मंगलवार सुबह जब स्‍थानीय शख्स उक्‍त व्यक्ति के घर में किसी काम से आया तो उसने बच्चों और महिला की खून से सने शवों को देखा। इसके फौरन बाद स्‍थानीय शख्स ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्चों को इस बेरहमी से काटा था कि देखने वाले भी सन्न थे।

मुकद्दमा दर्ज, हत्यारे की तलाश में पुलिस

Wife and two children murdered with sharp weapon

हत्या की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर लोगों की भीड़ इ‌कट्ठा हो गई। इसके बाद पुलिस तीनों शवों को थाने ले गई। शवों का पोस्टमार्टम करने संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तिहरे हत्याकांड का मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक बच्चों के नाम और पत्नी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है और सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी उत्तराखंड राज्य की सीमा से भागने की फिराक में होगा। इसके साथ ही आसपास के जंगलों में भी दबिश दी जा रही है।

डब्बल मर्डर केस का आरोपी अभी भी फरार

Wife and two children murdered with sharp weapon

रोहडू़ में विगत सप्ताह ही नेपाली मूल के शख्स ने मां बेटे की हत्या को अंजाम दिया था। मगर अभी तक इस हत्या के मामले में भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।

अभी पुलिस उक्‍त डब्बल मर्डर केस को लेकर ही असमंजस में थी कि अब तिहरे मर्डर केस ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है। रोहड़ू क्षेत्र में बगीचों में काम करने के लिए बड़ी संख्या में नेपाली मूल के लोग यहां रहते हैं। मगर आए दिन हो रही हत्या की घटनाओं में नेपालियों की संलिप्तता से सुरक्षा व्यवस्‍था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed