लाखों की ठगी के मामले में पटवारी के खिलाफ चार्जशीट, विजिलेंस ने की कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर हुई एक ठगी के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने शिमला के फागली में तैनात रही एक पटवारी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के अनुसार साल 2018 में फागली में तैनात रहने के दौरान पटवारी रचना देवी ने एक शिकायतकर्ता से एक अचल संपत्ति दिलाने के नाम पर 13.45 लाख रुपये लिए। कुछ समय बाद जब वह संपत्ति दिलाने में असमर्थ हो गई तो शिकायतकर्ता को चेक दे दिए जो बाद में बैंक में बाउंस हो गए। इस मामले में 2018 में एफआईआर दर्ज की गई और अब जांच पूरी होने पर चार्जशीट दाखिल की गई है। विजिलेंस ब्यूरो के एसपी दक्षिण रेंज शिमला वीरेंद्र शर्मा ने चार्जशीट दाखिल होने की पुष्टि की है।
बता दें, साल 2014 में बालूगंज के एक कारोबारी को महिला पटवारी ने रामनगर के नजदीक करीब 16 बिस्वा जमीन बेचने की बात कही। जमीन का सौदा करीब 30 लाख रुपये में हुआ। कारोबारी ने दो अन्य मित्रों के साथ मिलकर पैसे जुटाए और पटवारी को पैसे दे दिए। इसमें 13.45 लाख रुपये केश दिए गए। पटवारी ने सौदे का भरोसा दिलाने के लिए कारोबारी को ब्लैंक चेक भी दे दिए। इसके बाद शिकायकर्ता जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए महिला पटवारी से संपर्क करते रहे लेकिन पटवारी हर बार आनाकानी करती रही। कारोबारी ने जमीन का पता करवाया तो जानकारी मिली कि वह जमीन जिसकी है वह बेचना ही नहीं चाहता। इसके बाद कारोबारी ने साल 2015 में मामले की लिखित शिकायत विजिलेंस में की। विजिलेंस ने मामले की छानबीन शुरू की और तथ्य सामने आने के बाद महिला पटवारी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अब जांच पूरी होने पर चार्जशीट दाखिल की गई है।