फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vigilance raid in HRTC office hamirpur

ड्राइवर-कंडक्टरों की शिकायत पर HRTC ऑफिस में विजिलेंस की रेड, खंगाला रिकॉर्ड

Fri, 15 Sep 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Sep 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
Vigilance raid in HRTC office hamirpur

हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम कार्यालय हमीरपुर में विजिलेंस टीम ने छापामारी की है। इस दौरान टीम ने चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाने संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही वर्कशॉप में खरीदे गए कलपुर्जों से संबंधित दस्तावेजों को भी खंगाला। कुछेक दस्तावेजों को विभागीय टीम अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


विभागीय टीम ने निगम चालक और परिचालकों की शिकायत पर कार्रवाई की है। निगम के चालक और परिचालकों का आरोप है कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर ड्यूटी ली जा रही है। लंबे रूटों से वापस लौटने पर चालक-परिचालकों को लोकल रूटों पर भेज दिया जा रहा है, जबकि कुछेक चालक-परिचालकों के साथ प्रबंधन नरम रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन


लांग रूटों पर अधिक कैश बनाने के बावजूद चालक-परिचालकों को दूसरे रूटों पर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही चालक-परिचालकों ने वर्कशॉप में घटिया किस्म के कलपुर्जे आदि खरीदने का आरोप लगाया है। इसके मद्देनजर विजिलेंस टीम ने वीरवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में दबिश देकर चालक-परिचालकों की डयूटी लगाने संबंधी फाइलें और कलपुर्जों की खरीद संबंधी दस्तावेजों को खंगाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए कब्जे में लिया रिकॉर्ड

Vigilance raid in HRTC office hamirpur

कुछे दस्तावेजों को जांच के लिए कब्जे में लिया है। वहीं विजिलेंस रेड के बाद एचआरटीसी हमीरपुर के आरएम अनूप राणा ने निगम की तरफ से दिए गए सरकारी फोन को स्विच ऑफ कर लिया, जबकि कार्यालय के दूरभाष नंबर पर भी कोई फोन नहीं उठाया।

उधर, विजिलेंस विभाग के एएसपी बलवीर सिंह का कहना है कि टीम ने एचआरटीसी के आरएम कार्यालय में दबिश दी है। इसमें चालक-परिचालकों की ड्यूटी और वर्कशॉप में कलपुर्जों की खरीद संबंधी दस्तावेज जांचे गए हैं।

कुछेक रिकॉर्ड टीम ने जांच के लिए कब्जे में लिया है। वहीं, डीएम दलजीत सिंह का कहना है कि कुछेक चालक-परिचालकों की शिकायत पर विजीलेंस ने दबिश दी है। टीम ने दस्तावेजों की जांच की है। कुछेक दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed