{"_id":"608ad70c8ebc3ee1c270a3d2","slug":"vigilance-arrested-mes-sdo-for-taking-bribe-of-40-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने एमईएस का एसडीओ 40 हजार रुपये रिश्वत लेते धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विजिलेंस ने एमईएस का एसडीओ 40 हजार रुपये रिश्वत लेते धरा
Thu, 29 Apr 2021 09:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Apr 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विजिलेंस ने हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में गुरुवार को एमईएस के एक एसडीओ को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर गंबरपुल के एक निजी होटल में अंजाम दिया। इसमें आरोपी अधिकारी सुबाथू छावनी में फायर रेंज का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से उसकी नौ लाख रुपये राशि को बहाल करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर विजिलेंस डीएसपी सोलन की अध्यक्षता में टीम ने मौके पर अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डीएसपी विजिलेंस संतोष शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह विजिलेंस को शिकायत मिली कि सुबाथू एमईएस का एक अधिकारी ठेकेदार की पेमेंट बहाल करने के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस डीएसपी ने एक टीम गठित कर अधिकारी को रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बिछाकर उसे कुनिहार-सोलन मार्ग स्थित गंबरपुल के एक निजी होटल में बुलाया। यहां ठेकेदार को उसे मांगी गई राशि देने के लिए कहा। जैसे ही संबंधित अधिकारी ने रिश्वत ली, टीम ने आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से उसे रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन