फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   unnatural sex case! victim statements video recording

दुराचार मामला! पीड़िता के बयानों की वीडियो रिकार्डिंग

Sat, 12 Apr 2014 09:15 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 12 Apr 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
unnatural sex case!  victim statements video recording

दुराचार की पीड़ित महिला के रहने और आने-जाने का पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किया है। महिला को पुलिस गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। बयान लेने के लिए महिला को पुलिस में गाड़ी में लाया जाता है।

विज्ञापन


बयान होने के बाद सरकारी गाड़ी में ही महिला को गेस्ट हाउस छोड़ा जाता है। पीड़ित महिला की सुरक्षा में एक महिला पुलिस कर्मी सहित तीन पुरुष पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी आफिस में एएसपी सौम्या के कमरे में महिला के बयानों की वीडियो रिकार्डिंग हुई है। शुक्रवार को भी देर रात तक महिला के एसपी आफिस में बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक के कमरों की भी हुई वीडियोग्राफी

unnatural sex case!  victim statements video recording

शुक्रवार रात को पुलिस ने पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के विधानसभा स्थित दो फ्लैटों की वीडियोग्राफी भी की है। महिला के आरोपों की जांच में पुलिस गहनता से जुटी हुई है।

उधर, महिला की मनोचिकित्सक की रिपोर्ट शनिवार को भी आईजीएमसी से नहीं आई है। संभावित है कि जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी।

पूर्व विधायक बलदेव शर्मा से शनिवार को पूछताछ नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है। अभी कोई भी खुलासा करना संभव नहीं है।

एफआईआर लीक होने से महिला दुखी

unnatural sex case!  victim statements video recording

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर में एफआईआर की प्रतियां बंटने से पीड़ित महिला दुखी है।

बयान दर्ज करवाने के समय भी महिला ने इस बाबत अपना रोष जताया है।

महिला का कहना है कि उसके घर तक एफआईआर की कॉपी पहुंचना ठीक नहीं है।

इस मामले की भी पुलिस को जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed